शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ENGvIRE : आयरलैंड 172 रन पर ऑलआउट

None 2023-06-02 07:58:17
ENGvIRE : आयरलैंड 172 रन पर ऑलआउट

लंदन, (Asif Khan)। इंग्लैंड बनाम आयरलैंड चार-दिवसीय टेस्ट (ENGvIRE) में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (51/5) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने चार-दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में गुरुवार को आयरलैंड को 172 रन पर ऑलआउट कर दिया हालांकि दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 152 रन बना लिये।

जेम्स एंडरसन की गैरमौजूदगी में गेंदबाजों की अगुवाई करते हुए ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाये, जिसमें आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी का विकेट शामिल रहा। इसके अलावा जैक लीच ने तीन विकेट लिये, जबकि मैथ्यू पॉट्स ने दो विकेट चटकाये।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजों को पांव जमाने का मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाये। ब्रॉड ने पीटर मूर (10) के विकेट के साथ अपना खाता खोलने के बाद पहले स्पेल में बालबर्नी और हैरी टेक्टर को भी पवेलियन लौटा दिया।


शुरुआती झटकों के बाद पॉल स्टर्लिंग ने सलामी बल्लेबाज जेम्स मैकोलम के साथ मिलकर आयरलैंड की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई ही थी कि लीच ने स्टर्लिंग (35 गेंद, 30 रन) का विकेट चटकाकर आयरलैंड की लय बिगाड़ दी। बेहतरीन संयम का प्रदर्शन करने वाले मैकोलम भी ब्रॉड की गेंद पर स्लिप में खड़े जो रूट को कैच दे बैठे। मैकोलम ने अपनी धैर्यवान पारी में 108 गेंदें खेलकर 36 रन बनाये। दूसरे छोर से लीच ने लोर्कान टकर को आउट कर दिया।

आयरलैंड की पारी सिमटने से पहले कर्टिस कैंफर ने भी संघर्ष की कुछ झलकियां दिखाईं। उन्होंने अपनी 79 गेंदों की पारी में छह चौके लगाकर 33 रन बनाये। उन्होंने कुछ देर के लिये एंडी मैकब्राइन (23 गेंद, 19 रन) और मार्क एडेयर (32 गेंद, 14 रन) का भी साथ मिला, हालांकि यह प्रयास आयरलैंड को 172 रन तक ही पहुंचा सके।

इसके जवाब में इंग्लैंड के लिये पारी की शुरुआत करने उतरे ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सलामी जोड़ी ने मात्र 16.3 ओवर में 109 रन की साझेदारी की, जिसे फियोन हैंड ने क्रॉली का विकेट लेकर तोड़ा। क्रॉली ने 45 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाते हुए 56 रन बनाये, जबकि डकेट 71 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। ओली पोप 29 रन बनाकर डकेट के साथ क्रीज़ पर मौजूद हैं।

International, Sports, Cricket,ENGvIRE IrishCricket ,ISC2023 ,NC2023 ,EnglandCricket

ENGvIRE #IrishCricket #ISC2023 #NC2023 #EnglandCricket

ENGvIRE #Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर