गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राज्य में विद्युत व पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो सुनिश्चितः धामी

None 2024-05-20 23:03:40
राज्य में विद्युत व पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो सुनिश्चितः धामी

सीएम ने की चारधाम यात्रा व ग्रीष्म काल में पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा पिछले 10 दिनों में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और प्रबंधन का किया जाए विश्लेषणः सीएमग्रीष्म काल को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखे जाने के दिए निर्देश

देहरादून, मो फहीम तन्हा (Shah Times)। गर्मियों का मौसम अपना पूरा असर दिखा रहा है, राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है और ग्रीष्म काल का टूरिज्म सीजन भी शुरू हो रहा है। यानि उत्तराखंड में ये समय अतिथि देवो भवः का संदेश लिए तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के आदर सत्कार में लगा हुआ है। लेकिन पिछले दिनों चारधाम यात्रा के दौरान आई कुछ दिक्कतों के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यात्रा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं और उचित प्रबंधन के लिए निर्णय ले रहे हैं। सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका भी विश्लेषण किया जाए कि पिछले 10 दिनों में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और प्रबंधन में कहां कमी रही और यह कमी किन कारणों से उत्पन्न हुई।

इसके साथ ही यह भी देखा जाय कि यात्रा के दौरान कौन से सराहनीय कार्य किये गये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन को निर्देश दिये कि इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार की जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि केदारनाथ और यमुनोत्री में शासन और पुलिस के जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है वे निरन्तर फील्ड में रहें और व्यवस्थाओं में जिलाधिकारी और पुलिस का सहयोग करें। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में देखें पेयजल व्यवस्थापेयजल की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक मूल जल स्रोतों से दूर बनाये जाए। चारधाम यात्रा में भी पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।

पेयजल से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर पेयजल व्यवस्थाओं को देखें। पेयजल के टैंकर और जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में पेयजल की कमी है, टैंकरों और अन्य माध्यमों से पेयजल व्यवस्था की जाए। विद्युत आपूर्ति को तीनों निगमों को निर्देशचारधाम यात्रा वाले जिलों सहित राज्यभर में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। इसके लिए तीनों निगम यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। राज्य में विद्युत की मांग के अनुसार आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर