शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस सरकार में दलित पार्षदों तक को प्रताड़ित किया जा रहा हैं : यादव

None 2024-01-04 19:22:55
इस सरकार में दलित पार्षदों तक को प्रताड़ित किया जा रहा हैं : यादव

यूपी की जनता डबल इंजन की सरकार से ऊब चुकी हैं:कांग्रेस

सीतापुर/लखनऊ।‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ आज सोलहवें दिन प्रदेश के जनपद सीतापुर स्थित महाराज छीता पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरु हुई।


यात्रा की शुरूआत करते हुए संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि पूरी यात्रा में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला है वह यह बता रहा है कि लोग अब इस डबल इंजन की सरकार से ऊब चुके हैं। और वह लोग अब बदलाव चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोज के हिसाब से बढ़ रहे हैं, आम दलित तो छोडिए इस सरकार के नेता दलित पार्षदों तक को प्रड़ताड़ित कर रहे हैं। यह सरकार किसी के भी हित में नहीं है न महिला, ना दलित, ना पिछड़ा, ना मुसलमानों , ना किसान, ना नौजवान। ईवेंट मैनेजमेन्ट एवं जुमलेबाजी की सरकार है यह।आज की पदयात्रा नैपालापुर चौराहे से शुरू होकर आदर्शनगर, पुलिस लाइन्स, जेलरोड़ होते हुए हसन अली चौराहे पर पहुंची, जहां स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानी तारा चन्द्र महेश्वरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। यात्रा के अगले पडाव में तामसेनगंज में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा आगे लालबाग शहीद स्मारक पर पहुंची जहां शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

तदोपरान्त लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा होते हुए कैप्टन मनोज पाण्डेय चौक पहुंची जहां भारत के नायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।


आज की पदयात्रा नवीन चौक पर संपन्न हुई। यात्रा का अगला पड़ाव नैमिषारण्य धाम था जहां चक्रतीर्थ एवं शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया गया। नैमिषारण्य से यात्रा सिधौली होते हुए लखनऊ की ओर प्रस्थान कर गई जहां बीकेटी पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डा प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान ने गर्मजोशी के साथ यात्रा का लखनऊ में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया।

पूर्व मंत्री पूर्व विधायक हरीश वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, मनीष मिश्रा, शरद मिश्रा, विदित्त चौधरी, प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, ओमवीर यादव, रामकिशुन पटेल, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र कुशवाहा, पंकज तेजानिया, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, सुधांशु वाजपेयी जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मंजरी राही, राकेश पासी, रामलखन मीना मिश्रा, निर्मला चौधरी ,शबनम खान,सुधीर पाण्डेय, सिद्धीश्री, सोमेश सिंह चौहान, विजय नाथ अवस्थी, विनीत दीक्षित, रिजवान खान, राकेश पाल, अनिल शुक्ला, आमोद मिश्रा, अफजाल रहमत, उपदेश गुप्ता, आशीष सिंह, निर्भान सिंह, संजय वाल्मीकि, अनिल दिवान, नयन मिश्रा, राम लखन, शत्रोहन लाल, राहुल राज, सुधांशू अमर कान्त, लवकुश, नरेंद्र वर्मा, पुष्पा भार्गव, दीपा वैश्य आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर