गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा राज में सनातन ध्वज वाहक शंकराचार्य भी सुरक्षित नहीं हैं:अजय राय

None 2024-01-29 19:42:58
भाजपा राज में सनातन ध्वज वाहक शंकराचार्य भी सुरक्षित नहीं हैं:अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म विरोधी है। शंकराचार्य सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं, हमारे पूज्य हैं, उनके साथ इस तरह का आचरण निहायत ही शर्मनाक और हर सनातनी को विचलित करने वाला है

लखनऊ। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को उनके ही मठ में पुलिस ने चारो तरफ से घेर लिया है। स्वामी जी आज दोपहर 3ः00 बजे मूल विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा एवं ज्ञानवापी जाना चाहते थे।

प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को वहां जाने से मना किया और धारा 144 लागू होने का हवाला दिया। इस पर स्वामी जी अकेले ही जाने को तैयार थे किन्तु प्रशासन ने हठधर्मिता और निरंकुशता का परिचय देते हुए सोनारपुरा स्थित विद्यामठ में उन्हें नज़रबंद कर दिया।

उक्त प्रकरण पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म विरोधी है। शंकराचार्य सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं, हमारे पूज्य हैं, उनके साथ इस तरह का आचरण निहायत ही शर्मनाक और हर सनातनी को विचलित करने वाला है। धर्म की सियासत करने वाली यह मोदी सरकार सिर्फ धार्मिक उन्माद पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है।

अजय राय ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में शंकराचार्य को मंदिर दर्शन और परिक्रमा करने से रोका जा रहा है वह निश्चित ही हर सनातनी का अपमान है। मोदी और योगी सरकार अपने अहंकार में इस कदर चूर है कि वह सनातन में सबसे श्रेष्ठ शंकराचार्य के भी मान और सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर