गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा: अविनाश पाण्डेय

None 2024-01-06 21:44:22
हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा: अविनाश पाण्डेय

कांग्रेसियों के हौसलों से संभव हो पाई ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’:अजय राय

लखनऊ। ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ के आज अन्तिम दिन पदयात्रा राजधानी के रकाबगंज से शुरू हुई और शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं नवनियुक्त प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से यह केन्द्र की मोदी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है और एक अघोषित सा आपातकाल देश में लगा रखा है, उसके खिलाफ खडे होने का वक्त आ गया है।

जननायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो आगामी 14 जनवरी से शुरू हो रही है उस यात्रा में हम सबको शामिल होकर उसे सफल बनाना है और लोकतांत्रिक विचारों की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना है। पिछले 18 दिन से चल रही यूपी जोड़ो यात्रा के बाद जो जन समस्याएं देखने में आयी उन्हें एक प्रतिवेदन का रूप देकर योगी सरकार को प्रेषित किया जायेगा और अविलम्ब उनके समाधान की मांग की जायेगी। श्री पाण्डेय ने 10 जन समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्या, उनका शीघ्र भुगतान, किसानों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ हो, बंद चीनी मिलों को पुनः शुरू किया जाये, कमजोर परिवार की महिलाओं को 6000 रूपये प्रतिमाह न्यून्तम आय दी जाये, जातिगत जनगणना हो एवं रिक्त पड़े सरकारी पदों को तत्काल भर्ती की जाये। अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय पूरी यात्रा में शामिल रहे यूपी जोड़ो यात्रा के यात्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप के हौसले के बिना यह यात्रा संभव न होती। उन्होंने शहीद स्मारक पर उपस्थित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से यह संकल्प लेकर जाये कि 2024 में जब तक इस तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब ही इस देश की वास्तविक पहचान है।सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमें अभी से ही ताकत के साथ युद्ध स्तर पर जुट जाना है, और संगठन को मजबूत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है।

पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि हम लोगों को एक जुझारू एवं संघर्षशील अध्यक्ष मिला है हमें इनके कंधे से कंधा मिलाकर चलना है और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह समापन नहीं है, यह शुरुआत है जो आगे चलकर श्री राहुल गांधी की न्याय यात्रा में तब्दील हो जाएगी और यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष एवं बलिदान की पार्टी है हम किसी भी तानाशाह के जुल्म के आगे झुकने वाले नहीं है।

विधायक वीरेन्द्र चौधरी इस यात्रा की सफलता का सारा श्रेय हमारे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को दिया। इसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित कर यात्रा के समापन की घोषणा की।

संचालन राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी उत्तर प्रदेश श्री धीरज गुर्जर एवं तौकीर आलम ने किया। इसके पूर्व पदयात्रा रकाबगंज से शुरू होकर सुभाष मार्ग होते हुए रानी गंज पहुंची जहां प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान ने तथा यात्रा के नाका हिंडोला पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। तदपश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिंडोला स्थित गुरूद्धारे में माथा टेका यहां से यात्रा बांसमण्डी चौराहे होते हुए चारबाग पहुंची, जहां बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा हुसैनगंज तिराहे पहुंची जहां यात्रा का भव्य स्वागत विधि प्रकोष्ठ एवं इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। तिराहे पर ही स्थित महायोद्धा महराणा प्रताप जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा बर्लिंग्टन, कैसरबाग होते हुए परिवर्तन चौक पहुंची जहां प्रदीप सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ साथ ही महर्षि बाल्मीकि जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पदपश्चात आगे बढ़ते हुए स्वास्थय भवन चौराहे पहुंची जहां पर स्थित हनुमान मंदिर पर पूर्जा अर्चना की गई। यहां से यात्रा गांधी भवन पहुची जहां राष्टपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तदोपरान्त यात्रा अपने समापन स्थल शहीद स्मारक पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज की पदयात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व सांसद कमल किशोर कमाडों पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संजय कपूर, सतीश अजमानी, विवेक बंसल, दीपक सिंह, सतीश शर्मा, भगवती प्रसाद चौधरी, इन्दल रावत, वीपी सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, विदित्त चौधरी, मकसूद खान, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, सुशील पासी, ओमवीर यादव, कौशलेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, मनीष हिंदवी, डा उमा शंकर पाण्डेय, पुनीत पाठक, प्रियंका गुप्ता, डा राहुल राजभर, संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, केबी त्रिपाठी, सचिन रावत, प्रेम नारायण पाल, डा सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, शामीना शफीक, शहला अहरारी, करिश्मा ठाकुर, प्रज्ञा सिंह, अनामिका यादव, सिद्धीश्री, सच्चिदानंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन बीडी मिश्रा, निर्मला पासवान, उत्कर्ष अवस्थी, सेवादल संगठन प्रमोद पाण्डेय, जगदीश सिंह, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र तिवारी, पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, कृष्णकांत पाण्डेय, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, सोमेश सिंह चौहान, डा रिचा कौशिक, आलोक रैकवार, अम्बरीष सिंह गौर, अमित पाण्डेय, नीरज तिवारी, निर्भान यादव, जितेन्द्र कुमार वर्मा, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर