शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हर किसी के सिर पर हो पक्की छत, हो अपना घर : पीएम मोदी

None 2024-02-10 18:55:10
हर किसी के सिर पर हो पक्की छत, हो अपना घर : पीएम मोदी

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं।

नई दिल्ली,(Shah Times)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’विकसित भारत विकसित गुजरात’ के लाभार्थियों से बातचीत की।

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी पिछले महीने ही मुझे वाइब्रेंट गुजरात समिट में आने का मौका मिला था। वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस बार का आयोजन भी आपने बहुत शानदार तरीके से किया। ये गुजरात और देश के लिए निवेश के लिहाज से बहुत बेहतर कार्यक्रम था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि किसी भी गरीब के लिए उसका अपना घर उसके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होता है, लेकिन समय के साथ परिवार बढ़ रहे हैं, इसलिए नए घरों की जरूरत भी बढ़ रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर किसी के पास पक्की छत हो, अपना खुद का घर हो। आज जिन परिवारों को उनका नया घर मिला है, उन सब परिवारजनों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

https://www.youtube.com/live/NZrkLaap9kg?si=I9mUltnuzhamgNWL

    जब ऐसे काम होते हैं, तभी देश कहता है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। हमने नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन देखा। गांव-गांव में मोदी की गारंटी की गाड़ी पहुंची। सरकार के ऐसे ही प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सरकार इन 25 करोड़ लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी रही और इन साथियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया और ये 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करने में सफल हुए।

बच्चा-बच्चा विकसित भारत चाहता है

मोदी ने कहा लोगों से कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान स्वदेशी आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जन-जन का संकल्प बन गया था। देश के लिए आज वैसा ही संकल्प विकसित भारत का निर्माण बन गया है। देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि आने वाले 25 साल में भारत विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए हर कोई अपना हर संभव योगदान दे रहा है।मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना को लागू करने में गुजरात हमेशा आगे रहा है। इसके तहत शहरी इलाकों में 8 लाख से ज्यादा घर बनाए जा चुके हैं। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर