गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एग्जिट पोल 2024 : बीजेपी-एनडीए को भारी बहुमत,इंडिया एलायंस रेस में नहीं

None 2024-06-02 08:45:19
एग्जिट पोल 2024 : बीजेपी-एनडीए को भारी बहुमत,इंडिया एलायंस रेस में नहीं

अठाहरवीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तथा उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों का इंडिया एलायंस कहीं भी रेस में दिखाई नहीं दे रहा है।

नई दिल्ली,(Shah Times)।अठाहरवीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तथा उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों का इंडिया एलायंस कहीं भी रेस में दिखाई नहीं दे रहा है।

शनिवार को सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी इन दोनों के एग्जिट पोल में एनडीए को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंदाजे के मुताबिक 400 के पार सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

टुडेज चाणक्य ने राजग को 400 सीटें मिलने तथा इंडिया टीवी ने एनडीए को 371 से 401 सीटें देने की बात कही है। इन दोनों ने इंडिया समूह को क्रमश 107 और 109 से 139 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। अन्य को क्रमश 36 और 28 से 38 सीटें मिलने की बात कही गयी है।अलग अलग समाचार संगठनों तथा एजेन्सियों के एग्जिट पोल की औसत के आधार पर एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 366 , इंडिया एलायंस को 144 तथा अन्य को 33 सीटें मिलने की बात कही गयी है। इसमें भाजपा को अकेले 305 सीटें मिलने की बात कही गयी है जो उसके पिछली बार के 303 के आंकड़े से अधिक है। वहीं कांग्रेस को अकेले 64 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

अन्य सर्वेक्षणों में इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में एनडीए को 371, इंडी गठबंधन को 125तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। 

रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।दैनिक भास्कर ने राजग को 281 से 350 , इंडी गठबंधन को 145 से 201 और अन्य को 33 से 49 सीटें मिलने की बात कही है। न्यूज नेशन ने राजग को 342 से 378, इंडी गठबंधन को 153 से 169 और अन्य को 21 से 23 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर