शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एग्जिट पोल : राजस्थान में बीजेपी छत्तीसगढ में कांग्रेेस को बढ़त

None 2023-12-01 09:08:02
एग्जिट पोल : राजस्थान में बीजेपी छत्तीसगढ में कांग्रेेस को बढ़त

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को और तेलंगाना में कांग्रेस को बढत मिल रही है लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बतायी गयी है।

नई दिल्ली । एग्जिट पोल में छत्तीसगढ में कांग्रेेस,राजस्थान में भाजपा को बढत तो मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को और तेलंगाना में कांग्रेस को बढत मिल रही है लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बतायी गयी है।

ये एग्जिट पोल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरूवार को तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद किये गये हैं।

छत्तीसगढ में दैनिक भास्कर ने कांग्रेस को 46 से 55, भाजपा को 35 से 45 और अन्य को 0 से 10 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। 

इंडिया टी वी - सीएनएक्स ने भी कांग्रेस को 46 से 56 , भाजपा को 30 से 40 और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने की बात कही है। 

न्यूज 24 और टूडे चाणक्य ने कांग्रेस को 57 , भाजपा को 33 और अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने की बात कही है। 

टीवी 9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 40 से 50 , भाजपा को 35 से 45 और अन्य को तीन सीटों पर जीत का अनुमान व्यक्त किया है।राजस्थान में दैनिक भास्कर ने भाजपा को 98 से 105, कांग्रेस को 85 से 95 और अन्य को 10 से 15 सीट मिलने की बात कही है। 

इंडिया टूडे और एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 80 से 100, कांग्रेस को 86 से 106 और अन्य को 9 से 18 सीट मिलने का पूर्वानुमान जताया है। टी वी 9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रेट ने भाजपा को 100 से 110 , कांग्रेस को 90 से 100 और अन्य को 5 से 15 सीटों का अनुमान लगाया है।

तेलंगाना में इंडिया टी वी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 63 से 39 , बीआरएस को 31 से 47 , भाजपा गठबंधन को 2 से 4 और एआईएमएम को 5 से 7 सीटें मिलने की बात कही है। 

रिपब्लिक टी वी -मेट्रिज ने कांग्रेस को 58 से 68 , बीआरएस को 46 से 56 , भाजपा गठबंधन को 4 से 9 और एआईएमएम को 5 से 7 सीटों का अनुमान व्यक्त किया है।

 टीवी 9 भारतवर्ष -पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 49 से 59 , बीआरएस को 48 से 58, भाजपा गठबंधन को 5 से 10 और एआईएमएम को 6 से 8 सीट मिलने की बात कही है।

मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर को कांग्रेस को 105 से 120, भाजपा को 95 से 115 और अन्य को 0 से 15 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

न्यूज 24 -टूडे चाणक्य ने कांंग्रेस को 74 भाजपा को 151 और अन्य को पांच सीट मिलने की बात कही गयी है। रिपब्लिक टीवी- मेट्रिज ने कांग्रेस को 97 से 107,भाजपा को 118 से 130 और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है।

 टी वी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 111 से 121 , भाजपा को 106 से 116 और अन्य को 0 से 6 सीट मिलने की बात कही गयी है।

एग्जिट पोल के नतीजों में मिजोरम में भी एमएनएफ और जैडएनपी के बीच भी कड़ी टक्कर बतायी गयी है।

Exit Poll,BJP , Rajasthan, Congress , Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Vidhan sabha Election,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर