गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली और एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

None 2024-05-30 16:39:06
दिल्ली और एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

आईएमडी के ओर से बुधवार को जारी लू के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया था और आज ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग को अनुमान है कि आने वाले दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

नयी दिल्ली,(Shah Times)। दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक दिन पहले गुरुवार को केरल तट पर दस्तक दे दी। अब मानसून पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी का सितम जारी है, लेकिन दो-तीन में इससे राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हाल ही में राजधानी के मंगेशपुर में तापमान 50 के करीब पहुंच गया था। राजधानी में लू के थपेड़ और झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ राहत की उम्मीद जताते हुए जल्द ही बूंदाबांदी के साथ अंधड आने का अनुमान जताया है।आईएमडी ने एक बयान में कहा कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ, बारिश या तूफान और अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बहने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट आने के कारण अगले दो-तीन दिनों के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार जताये हैं।पिछले कुछ दिनों से पूरा उत्तर-पश्चिम भारत को लू की चपेट में है, जहां राजस्थान के चुरू में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मौसम एजेंसी ने हालांकि कहा कि शुष्क मौसम के साथ भीषण गर्मी की स्थिति एक जून तक देश के कई हिस्सों में जारी रहेगी तथा अगले दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में धीरे-धीरे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।आईएमडी के ओर से बुधवार को जारी लू के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया था और आज ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग को अनुमान है कि आने वाले दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली का आज पूर्वानुमान है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ धूल भरी आंधी आ सकती है।

राजधानी के मुंगेशपुर में बुधवार को तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की रिपोर्ट सामने आयी थी। इस पर मौसम विभाग ने कहा कि यह दोषपूर्ण सेंसर का परिणाम हो सकता है।मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, “दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। इस मामले में ''आईएमडी डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।

''भू विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान “बहुत ही असंभव” है।दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है।दूसरी ओर मौसम विभाग ने कहा कि आज बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू के कारण गंभीर स्थिति बन सकती है। यह भी कहा गया है कि 30 और 31 मई को कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर