शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की हुई बहाली

None 2023-12-11 10:39:17
कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की हुई बहाली

हापुड़। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) हापुड़ में श्रीराम वाटिका (Shri Ram Vatika Hapur) में पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) का फूल मालाओ व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल (Abhishek Goyal) ने मंच पर घोषणा कर पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग व कांग्रेस से सभासद रहे इरफान कुरैशी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस ज्वाइन कराई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने गौरव गर्ग (Gaurav Garg) और इरफान कुरैशी (Irfan Qureshi) की बहाली कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी ज्वाइन करने पर बधाई दी।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गौरव गर्ग (Gaurav Garg) और पूर्व सभासद इरफान कुरैशी (Irfan Qureshi) को मार्च/अप्रैल के महीने में अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 1 साल के लिए निष्कासित किया गया था। जिसकी बहाली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के समक्ष हो गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की बहाली पर उनका स्वागत किया हैं और बधाई दी हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने दोनों को बधाई देते हुए कहा हैं कि पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) जी के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पार्टी के इस फैसले से हापुड़ के कांग्रेस जन बेहद खुश हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) द्वारा बहाली किए जाने पर पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने कहा हैं कि भले ही पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते उन्हें 1 साल के लिए निष्कासित किया हो। लेकिन उन्होंने कभी कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बावजूद भी उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी सेवा और निष्ठा को बरकरार रखा। हमेशा कांग्रेस की विचारधारा को लोगों के बीच रखा और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराते रहे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा हैं कि वे पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) को पूरा विश्वास दिलाते हैं कि वे पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए सदैव मजबूती से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे अपना पूरा समर्पण भाव पार्टी के प्रति बनाए रखेंगे।

पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, राहुल शर्मा, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, तुषार शर्मा, सावन चौधरी, तारेश्वर त्यागी, गुलफाम कुरेशी, यशपाल ढिलौर, वरुण अरोड़ा, अमित सैनी आदि ने दोनों नेताओं की बहाली पर पार्टी ज्वाइन करने पर बधाई दी हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर