शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई-प्रोफाइल मैचों को पर्याप्त व्यवस्था प्रदान करने में असमर्थता जताई

None • 2023-09-10 16:20:36
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई-प्रोफाइल मैचों को पर्याप्त व्यवस्था प्रदान करने में असमर्थता जताई

एचसीए ने फिर बीसीसीआई से आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए आवंटित मैचों को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है

हैदराबाद। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने फिर बीसीसीआई (BCCI) से आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वनडे विश्व कप 2023 के लिए आवंटित मैचों को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है।

एचसीए ने कथित तौर पर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई-प्रोफाइल मैचों के लिए पर्याप्त व्यवस्था प्रदान करने में असमर्थता जताने के बाद बीसीसीआई से 29 सितंबर को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वार्मअप मैच की तारीख बदलने के लिए कहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने एचसीए से कहा है कि वे 28 सितंबर को गणेश विसर्जन और मिलाद-उन-नबी त्योहारों के कारण पाकिस्तान (Pakistan) बनाम न्यूजीलैंड (New Zealand) मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा के उपाय प्रदान नहीं कर पाएंगे। यह दूसरी बार है जब एचसीए ने बीसीसीआई से अपनी मेजबानी में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप खेलों की तारीखों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इससे पहले एचसीए को सुरक्षा एजेंसियों ने बताया था कि वे नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड (New Zealand) बनाम नीदरलैंड (Netherlands) और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान (Pakistan) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में होने वाले लगातार दो मैचों में से एक के लिए सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर पाएंगे।
रिपोर्टों के अनुसार हैदराबाद पुलिस ने एचसीए को मौखिक तौर पर बताया है कि वह दोनों मैचों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को संभाल नहीं सकती है, क्योंकि उनमें से एक पाकिस्तान का मैच है , जिसके लिए भारी व्यवस्था की जरूरत होती है।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल सहित हालांकि कई राज्य इकाइयों ने त्योहारों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से तारीखों को फिर से निर्धारित करने का अनुरोध करने के बाद एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।

नतीजतन, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद (Ahmedabad) में होने वाले ब्लॉकबस्टर भारत बनाम पाकिस्तान (Pakistan) मुकाबले सहित नौ मैचों को दोबारा निर्धारित किया गया, जिसे एक दिन आगे बढ़ाया गया था।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर