गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने बरपाया कहर,‘रेड अलर्ट’ जारी

None 2024-06-18 21:36:31
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने बरपाया कहर,‘रेड अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जो आज भी जारी है।

New Delhi,(Shah Times ) । दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी के कहर और लू के थपेड़ों से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है।

मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को भीषण गर्मी के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जो आज भी जारी है। राजधानी और आसपास के इलाकों में दिन और रात के तापमान में उछाल देखा गया है। सोमवार की रात इस मौसम की सबसे गर्म रात थी, जिसने पिछले छह सालों का रिकॉर्ड टूट तोड़ दिया। 

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री तक पहुंच गया और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन में लू के थपेड़ों से लोग परेशान है। एक तरफ भीषण गर्मी का सितम तो दूसरी ओर पानी की किल्लत से राजधानीवासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2018 के जून में यह 34 डिग्री तक पहुंचा था।मौसम विभाग (आईएमडी)के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, अधिकतम तापमान बढ़ने से लू की मार जारी है। न्यूनतम तापमान के बढ़ने से रात में भी गर्मी होने से दिन के मौसम की तरह अहसास हो रहा है। राजधानी में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और गर्म रात की स्थिति के साथ लू से स्थिति गंभीर बनी रही और दिन के दौरान कभी-कभी तेज हवाएं चलती रहेंगी।

विभाग ने दिल्ली के लिए रेड और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इससे पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक रेड अलर्ट जारी रहेगा। बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जिसके असर से राष्ट्रीय राजधानी को भी राहत मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर