शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आंखों की थकान का आंखों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव?

None 2025-03-25 18:24:47
आंखों की थकान का आंखों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव?
आंखों की थकान का आंखों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, अपनाइए यह उपाय? भागदौड़ भरी इस जिंदगी में शाम तक हम थक कर चकनाचूर हो जाते हैं, हमारे साथ-साथ हमारी आंखें भी थक कर ओझल होने लगती है। लेकिन हमें आंखों की थकान को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जिसके चलते आज हम आपके आंखों की थकान को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताने वाले हैं, जो आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकते है।   आजकल हमें घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना पड़ता है। इसके कारण आंखों की थकान एक आम समस्या बन गई है। चाहे आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हों, स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हों या टीवी देख रहे हों, लंबे समय तक स्क्रीन के संपर्क में रहना आंखों की थकान का कारण बनता है। इसकी वजह से आंखों में जलन, सूजन, धुंधलापन या सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आपकी आंखें शाम तक थककर खुद बंद होने लगती हैं, तो यह संकेत है कि आपकी आंखों को आराम की जरूरत है। आंखों को आराम देने के लिए यहां हम कुछ उपाय बता रहे हैं जो आपके बहुत काम आ सकते हैं। आंखों की थकान को दूर करने के लिए अपनाइए यह कुछ उपाय? 20-20-20 नियम अपनाएं आंखों की थकान को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है 20-20-20 नियम फॉलो करना। इसके अनुसार, हर 20 मिनट के बाद स्क्रीन से हटकर 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें. यह आंखों के मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है और आंखों की थकान को कम करता है। हल्के हाथों से आंखों की मसाज करें आंखों के आसपास हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों को आराम मिलता है। इसके लिए आप अपनी उंगलियों के पोरों से अपनी आंखों के चारों ओर हल्के से गोल-गोल घुमा सकते हैं। मसाज करने से आंखों के थके हुए मसल्स को राहत मिलती है और दबाव भी कम होता है। अच्छी नींद लें नींद आंखों के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर आप पर्याप्त और गहरी नींद लेते हैं, तो आपकी आंखों को पूरी तरह से आराम मिलता है। वयस्कों को 7-8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। सोने से पहले मोबाइल फोन या अन्य स्क्रीन से दूरी बनाएं, ताकि आपकी आंखें पूरी तरह से आराम कर सकें और अगली सुबह ताजगी महसूस हो। आंखों को ठंडे पानी से धोएं अगर आपकी आंखें थकी हुई महसूस हो रही हैं, तो ठंडे पानी से आंखों को धोना एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है। ठंडा पानी आंखों की सूजन को कम करता है और आंखों को तरोताजा महसूस कराता है। आप थोड़ी देर तक ठंडे पानी में कपड़ा डुबोकर आंखों पर रख सकते हैं, जिससे आंखों को ठंडक और राहत मिलेगी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर