शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रेन में पकड़ी गई फर्जी महिला TTE, यात्रियों को हड़का कर मोटी रकम ऐंठने का है आरोप

None 2024-08-26 16:04:30
ट्रेन में पकड़ी गई फर्जी महिला TTE, यात्रियों को हड़का कर मोटी रकम ऐंठने का है आरोप

महिला पर शक होने पर यात्रियों ने जब उससे आईकार्ड मांगा और कई और जानकारियां मांगी तो वह घबरा गई। यात्रियों का आरोप है कि महिला फर्जी टीटीई है और वसूली के इरादे से ट्रेन में घूम रही थी।

नई दिल्ली: शाह टाइम्स। ट्रेन में अक्सर सफर करने वाले लोगों को स्टेशन से लेकर ट्रेन की बोगियों में तरह-तरह के लोग मिलते हैं। इनमें से कई भले होते हैं तो कुछ चूना लगाने वाले लोग होते हैं। अभी तक आपने फर्जी आदमियों को चूना लगाते देखा होगा, लेकिन अब फर्जी महिला भी लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसा ही एक फर्जी मामला ग्वालियर से झांसी आ रही पाताल कोट एक्सप्रेस से आया है, जिसमें एक महिला फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी और उनसे पैसा ऐंठने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया पर पूरे मामले का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गले में रेलवे का आईकार्ड, शर्ट-पैंट और ऊपर गुलाबी रंग की जैकेट पहनकर फर्जी टीटीई बनी हुई है। महिला यात्रियों के टिकट चेक कर रही है और जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं है उनपर भारी जुर्माना ठोंकने की बात कर रही है।

पूछताछ करने पर घबरा गई महिला

इस दौरान महिला पर शक होने पर यात्रियों ने जब उससे आईकार्ड मांगा और कई और जानकारियां मांगी तो वह घबरा गई। यात्रियों का आरोप है कि महिला फर्जी टीटीई है और वसूली के इरादे से ट्रेन में घूम रही थी।

रेलवे पुलिस ने फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया

इसके बाद आरपीएफ को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे पुलिस की टीम ने फर्जी टीटीई बनी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उस महिला को झांसी लाया गया। अब रेलवे एक्ट के तहत महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर