सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

पाकिस्तान में हड़कंप: बड़े नेताओं के परिवार भागे विदेश, सरकार का खुलासा

None 2025-04-29 16:43:37
पाकिस्तान में हड़कंप: बड़े नेताओं के परिवार भागे विदेश, सरकार का खुलासा

पाकिस्तान सरकार ने खुलासा किया है कि बड़े नेताओं और सैन्य अधिकारियों के परिवार देश छोड़कर भाग रहे हैं। सुरक्षा उल्लंघन के चलते कार्रवाई शुरू की गई है।

(शाह टाइम्स) पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में असुरक्षा की भावना चरम पर पहुंच गई है। इस स्थिति में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पाकिस्तान सरकार ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि देश के कुछ बड़े नेताओं और सैन्य अधिकारियों के परिवार भारत से हमले के डर से देश छोड़कर विदेश भाग गए हैं।

सरकार की ओर से इस मामले को लेकर एक पत्र जारी किया गया है, जो सीधे सेना के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) से संबोधित है। इस पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि बिना GHQ की मंजूरी के अधिकारियों द्वारा अपने परिवारों को विदेश भेजना सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस मामले को देखते हुए तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

https://shahtimesnews.com/pahalgam-will-preside-over-the-important-meeting-of-union-cabinet-on-wednesday/

परिवारों के पलायन पर जताई गई गहरी चिंता

GHQ द्वारा जारी पत्र में कोर कमांडरों, प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स (PSO) और फॉर्मेशन कमांडरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नेतृत्वाधीन अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सेना की कमान प्रणाली अभी भी पूरी तरह क्रियाशील है, लेकिन कुछ चुनिंदा मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में परिवारों की स्थिति में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

पत्र में यह भी स्वीकार किया गया है कि हाल ही में भारतीय मीडिया द्वारा रिपोर्ट किए गए मामलों में कई अधिकारी बिना उचित अनुमति के अपने परिवारों को विदेश भेज चुके हैं। इसे लेकर पाकिस्तानी सेना और सरकार की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना दबाने के निर्देश और सुरक्षा अलर्ट

सभी कमांडरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नेतृत्व की स्थिति से जुड़ी किसी भी संवेदनशील खबर को तुरंत दबा दें। इसके साथ ही यूनिट स्तर पर मनोबल और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार के छुट्टी, पलायन या संदिग्ध संचार की स्थिति में तत्काल सूचना सुरक्षा निदेशालय को जानकारी देने को कहा गया है।

पाकिस्तान की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

यह पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति बन गया है। एक ओर देश भीतरी और बाहरी खतरों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर उसके शीर्ष अधिकारियों के परिवार डर के मारे देश छोड़ रहे हैं। इससे न केवल पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि भारत द्वारा जताई गई चिंताओं को भी बल मिल रहा है।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर