गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कोल्हूओ में गन्ना देने को किसानों में होड़, गन्ने के दाम का डबल धमाका

None 2024-01-09 12:48:35
कोल्हूओ में गन्ना देने को किसानों में होड़, गन्ने के दाम का डबल धमाका

रिपोर्ट नदीम सिद्दीकी

पहली बार 400 के भाव बिक रहा गन्ना

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने भले ही पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित न किया हो, लेकिन जिले के कोल्हुओं में गन्ने को लेकर प्राइस वॉर चल रही है। जनपद में पहली बार प्राइस वॉर किसानों को 400 का भाव मिल रहा है।

दरअसल जनपद में आठ शुगर मिलो सहित 2 हजार से अधिक गन्ना कोल्हू चल रहे हैं। अभी तक किसान कोल्हुओं में दाम कम मिलने से शुगर मिलों (Sugar mills) में गन्ना डालने को पसंद करते रहे थे वर्ष 2023 की शुरुआत में कोल्हुओं में गन्ने के दाम 260 से लेकर 280 रूपय प्रति कुंतल था। दीपावली (Diwali) पर यह घटकर 250 रह गया लेकिन अब नए साल के साथ ही गन्ने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। कोल्हुओ में गन्ने के दाम 380 से लेकर 400 तक पहुंच गए हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

दाम बढ़ाने के साथ ही कोल्हुओ में गाना डालने की होड़ किसानों में लग गई है। किसानों ने अब शुगर मिलों (Sugar Mills) को गन्ना देने से किनारा कर लिया है किसानों की माने तो जो किसान शुगर मिल में 22 कुंतल की बोगी लेकर जाता था उसे अब घटाकर 16 से 15 कुंतल कर दिया है।

मोरना (Morna) क्षेत्र के किसान चंद्रवीर (Chandraveer) का कहना है कि इस बार खेतों से गन्ना 30 से 50 कुंतल के बीच ही निकल रहा है। जबकि पिछले वर्ष 50 से 80 कुंतल बीघा था। जिसके चलते कोल्हुओ को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल रहा है। मांग और आपूर्ति में भारी अंतर होने के कारण कोल्हुओ में दाम बढ़ गए हैं। और किसान शुगर मिल की ओर हट कर कोल्हुओ को गन्ना देना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शुगर मिलो को भी इतना ही मूल्य घोषित करना चाहिए।

https://shahtimesnews.com/first-glimpse-of-ntr-jr-starrer-film-devra-part-1-released/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर