गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किसानों ने 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी 

None 2024-02-11 21:43:47
किसानों ने 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी 

एक तय तरीक़े से किसानों को ख़त्म करने की साज़िश रची जा रही है। देश की खेती को चंद कारपोरेट्स के हवाले करने का प्लान तैयार था। लेकिन आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया

समराला/लुधियाना,(Shah Times) । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि मैं पंजाब के किसानों को बधाई देता हूँ जिन्होंने 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई शुरू की।

उन्होंने कहा कि एक तय तरीक़े से किसानों को ख़त्म करने की साज़िश रची जा रही है। देश की खेती को चंद कारपोरेट्स के हवाले करने का प्लान तैयार था। लेकिन आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया। 

उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार, हर किसान पर ₹25,000 प्रति हेक्टेयर टैक्स लगाया।‘PM फसल बीमा योजना’ को Private Insurance Company की मुनाफा योजना' बनाया। 2016 से 2022 के बीच बीमा कंपनियों ने ₹40,000 करोड़ कमाए। 

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में RSS-BJP के लोगों ने उनकी मदद की। गाँधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में भी अंग्रेजों की मदद की। वो रोज़ उठकर कांग्रेस और राहुल गांधी को गालियाँ देते हैं। जो व्यक्ति पदयात्रा निकालता है उसको भला बूरा कहते हैं। क्यों ? उन्होंने सरकार में कोई पद तो नहीं लिया !

संत रविदासजी ने कहा था कि — 

“ऐसा चाहू राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न,छोट-बड़े सब समान बसे, रविदास रहे प्रसन्न।”

हम ऐसा राज चाहते हैं, जहां संविधान का शासन हो, लोकतंत्र हो।

उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ़ अमीरों के लिए काम करते हैं। मालदारों के लिए काम करते हैं। इसलिए ग़रीब और ग़रीब,अमीर और अमीर बन रहा है। 30 लाख सरकारी पद ख़ाली पड़े हैं। इसमें से 15 लाख पद दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को मिल जाते इसलिए वो ये भर्ती नहीं कर रहे। 

उन्होंने कहा कि इसीलिए ऐसी सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहिए।और डॉ मनमोहन सिंह जी जैसी सरकार वापस आनी चाहिए।

मोदी सरकार के झूठ और धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ आज फ़िर किसान दिल्ली की चौखट पर आ गये हैं। 

तानाशाही मोदी सरकार उनके रास्तों पर कीले बिछा रही है। पर वो डरने वाले नहीं हैं। वो उनके हक़ के लिए लड़ रहें हैं, और हम कांग्रेस पार्टी  की ओर से उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। 

बाबा साहेब का कहना था कि "भक्ति या नायक-पूजा, पतन का और अंततः तानाशाही में पहुंच जाने का रास्ता है"।

अमर शहीद सरदार भगत सिंह ने फांसी लगने के 2 महीने पहले 2 फरवरी 1931 को युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पत्र लिख कर भारत के लिए जो सपना रखा था, उसे कांग्रेस सरकार ने पूरा किया लेकिन मोदी उसे तबाह करने में लगे हैं।

भगत सिंह का सपना था। ज़मींदारी प्रथा का उन्मूलन।किसानों की ऋण माफ़ी।न्यूनतम भूमि कर को छोड़ कर किसानों से कोई कर न वसूला जाये।देश का औद्योगीकरण और उद्योग का राष्ट्रीयकरण।सभी के लिए शिक्षा कांग्रेस पार्टी ने ये सभी काम पूरे किए हैं और आगे भी निरंतर करती रहेगी।

https://youtu.be/0fIj6OozU-8?si=7bH4FPkKEXJ7F1XU

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर