गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फतेहपुर के विकास को सातवीं बार सांप का डसा, नौ बार डसने की चेतावनी

None 2024-07-12 17:01:23
फतेहपुर के विकास को सातवीं बार सांप का डसा, नौ बार डसने की चेतावनी

फतेहपुर के रहने वाले विकास दुबे को 40 दिनों के अंदर सातवीं बार फिर से सांप ने काट लिया है, जिससे उसकी हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर,(Shah Times)। 40 दिनों में सातवीं बार सांप के डसे विकास की हालत नाजुक, परिजन सहमे गए ।

फतेहपुर के रहने वाले विकास दुबे को 40 दिनों के अंदर सातवीं बार फिर से सांप ने काट लिया है, जिससे उसकी हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस बार जब सांप ने काटा तो घर में विकास के चाचा मौजूद थे। गुरुवार शाम को सांप ने विकास के बाएं हाथ में काटा है। इससे पहले सांप ने शनिवार और रविवार को विकास को डसा था।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सांप ने 40 दिनों के अंदर युवक को सातवीं बार डस लिया है। युवक को हर बार अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद उसकी जान बची। अब सातवीं बार जब सांप ने डसा तो उसकी हालत नाजुक हो गई है। सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां गया था, जहां भी सांप ने डस लिया। इसके बाद इस बार वह चाचा के यहां गया था, लेकिन वहां भी सांप ने डस लिया है।

युवक शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि अभी उसकी हालत चिंताजनक है और 12 से 24 घंटे बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। परिजन किसी अनहोनी की आशंका में डरे सहमे हुए हैं और लगातार घट रही इस अकल्पनीय घटना से उनमें खौफ का माहौल है।

पीड़ित विकास ने छठवीं बार सांप के काटने के बाद दावा किया था कि तीसरी बार सांप के काटने के बाद रात में उसे सपना आया था, जिसमें सांप ने कहा था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा, लेकिन आठवीं बार तक तू बच जाएगा। नौंवी बार कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा और तुझे साथ ले जाऊंगा। इस मामले को लेकर विकास के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। विकास को इससे पहले सांप ने शनिवार और रविवार को डसा था, जबकि इस बार गुरुवार को डसा है।

24 वर्षीय विकास द्विवेदी मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है। उसे 34 दिनों में सांप ने छह बार डसा था। विकास ने बताया था कि हर बार सांप के काटने से पहले ही उसे खतरे का आभास हो जाता था। शनिवार और रविवार के दिन सांप ने उसे काटा था, लेकिन इस बार चाचा के घर पर रहते हुए गुरुवार की शाम को सांप ने उसे काट लिया।

विकास की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि 24 घंटे बाद ही युवक की हालत के बारे में बताया जा सकेगा। युवक का पहले भी छह बार इसी अस्पताल में इलाज किया गया था। परिजन इस अकल्पनीय घटना से लगातार परेशान और भयभीत हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर