शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $63206 ▲ 1.77%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चंदा मांगकर पिता ने कराई ट्रेनिंग, पाकिस्तान के लिए गोल्ड ले आए नदीम

None 2024-08-09 13:02:17
चंदा मांगकर पिता ने कराई ट्रेनिंग, पाकिस्तान के लिए गोल्ड ले आए नदीम

अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो में पाकिस्तान की ओर से हिस्सा लिया और इतिहास रच दिया। उनके पिता ने चंदा लेकर ट्रेनिंग कराई।

Gopi Saini

Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem: शाह टाइम्स। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जेवलिन थ्रो में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। अरशद के लिए अभी तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके साथ-साथ गरीबी से भी जूझे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता मजदूर हैं और उन्होंने गांव के लोगों से चंदा मांगकर अरशद की ट्रेनिंग करवाई है। पेरिस ओलंपिक में अरशद की सीधी टक्कर भारत के नीरज चोपड़ा से थी। नीरज सिल्वर लेकर आए हैं।

नदीम ने पाकिस्तान को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। लेकिन नदीम के लिए ओलंपिक तक का रास्ता आसान नहीं रहा है। उनके पास शुरुआती दौर में एक अच्छा भाला तक नहीं था। नदीम ने इसी साल की शुरुआत में एक अच्छा भाला देने की अपील की थी। नदीम के पिता मजदूरी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शुरुआत में नदीम की ट्रेनिंग के लिए गांव के लोगों से चंदा लिया था। नदीम के गोल्ड आने पर उनके पिता काफी खुश हुए हैं।

अरशद नदीम के पिता मोहम्मद अशरफ ने कहा, ''अधिकतर लोग ये बात नहीं जानते हैं कि नीरज इस मुकाम तक कैसे पहुंचा हैं। हमारे गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने शुरुआत में पैसे देकर नदीम की ट्रेनिंग करवाई है। यहां तक की उसकी यात्रा का भी खर्च उठाया। मैंने आज तक मजदूरी ही की है।''

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीता। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। अरशद ने 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर