शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

FIFA ने 2023 के अवार्ड्स के लिए की नामांकित खिलाड़ियों का ऐलान

None 2023-09-15 13:07:24
FIFA ने 2023 के अवार्ड्स के लिए की नामांकित खिलाड़ियों का ऐलान

लियोनेल मेस्सी, किलियन म्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित

जिनेवा । फीफा ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों (Best Fifa Football Awards) के लिए नामांकित खिलाड़ियों, कोचों की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित सूची में लियोनेल मेसी और एर्लिंग हालैंड शीर्ष पर हैं।

मेस्सी (Messi) ने अर्जेंटीना के साथ विश्व कप जीता, जबकि एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी को पिछले सीज़न में महाद्वीपीय तिहरा खिताब दिलाया। किलियन एम्बाप्पे भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन पुर्तगाली सनसनी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर हैं। लियोनेल मेस्सी (Lionel messi), किलियन म्बाप्पे (kilian mbappe) और एर्लिंग हालैंड (Erling Holland) को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

फीफा प्रशंसक सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर और फीफा प्रशंसक पुरस्कार के लिए छह अक्टूबर तक अपना वोट दे सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी के लिए 16 खिलाड़ियों की सूची में विश्व चैंपियन स्पेन और उपविजेता इंग्लैंड के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित 12 खिलाड़ियों में से छह प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर सिटी से हैं।

सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला अपने चार साथियों के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच के लिए नामांकित लोगों में से हैं, सर्वश्रेष्ठ महिला कोच के लिए पांच नामांकित हैं, जिनमें 2021 और 2022 की विजेता एम्मा हेस और सरीना विगमैन शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर के लिए सात और पुरुष वर्ग के लिए पांच नामांकित हैं। राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों, चयनित पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा 06 अक्टूबर तक ऑनलाइन मतदान के माध्यम से मतदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर