गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस एवं एसओजी टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में दिनदहाड़े पचास हजारी बदमाश हुआ लंगड़ा

None 2024-04-23 20:07:36
पुलिस एवं एसओजी टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में दिनदहाड़े पचास हजारी बदमाश हुआ लंगड़ा

ज़िला मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के चरथावल व कुटेसरा के बीच घिस्सूखेडा नहर की पटरी के पास आम के बाग में एसओजी  व थाना चरथावल पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

मुजफ्फरनगर , गोपी सैनी (Shah Times)। ज़िला मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के चरथावल व कुटेसरा के बीच घिस्सूखेडा नहर की पटरी के पास आम के बाग में एसओजी  व थाना चरथावल पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक,तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस एवं नगदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं तथा वह सहारनपुर जनपद से लूट की घटना में वांछित चल रहा था घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग अभियान चलाया गया।

https://youtu.be/o_mt0exsH6A

मुजफ्फरनगर जिला के चरथावल थानाक्षेत्र के चरथावल व कुटेसरा के बीच घिस्सूखेडा नहर पटरी पर चरथावल प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह,हिंडन चौकी प्रभारी रूपेश कुमार,कुटेसरा चौकी प्रभारी अमित कुमार,हेड कांस्टेबल अरुण कुमार,अजीत सिंह,नितिन,मनोज व एसओजी प्रभारी सुभाष अत्री व एसओजी टीम से सब इंस्पेक्टर मोहित चौधरी,हेड कांस्टेबल तरुण पाल,अमित तेवतिया,राजीव भारद्वाज, अमरदीप,विकास सिरोही,जोगेंद्र, पिंटू कसाना आदि चैकिंग कर रहे थे।चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए आम के बाग में भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से ₹50000 का इनामी बदमाश मोहर उर्फ गंगा पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम रमपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया घायल बदमाश को उपचार हेतु पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक,तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस एवं नगदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं तथा वह सहारनपुर जनपद से लूट की घटना में वांछित चल रहा था ।वहीं फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग अभियान चलाया गया। वही मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सदर राजू कुमार साव ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम को शाबासी दी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर