गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अंजीर का पानी हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद?

None 2025-10-27 17:47:00
अंजीर का पानी हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद?
अंजीर का पानी हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद? ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं यह तो सभी जानते हैं इन्हीं में से अंजीर भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर के साथ-साथ अंजीर का पानी भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिसके चलते आज हम आपको अंजीर के पानी का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं इसी के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, आखिर अंजीर के पानी का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है? अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये एक ऐसा ड्राई फ्रट्स है जिसे सूखा और कच्चा दोनों तरह से खाया जा सकता है। आपको बता दें कि अंजीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है क्योंकि, इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। जी हां आपने सही सुना। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अंजीर का पानी और क्या है इसके फायदे? अंजीर का पानी बनाने का तरीका। अंजीर का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप अंजीर को साफ पानी से धो लें फिर एक बाउल में इसे रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। यह पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी जादुई पानी से काम नहीं होगा। अंजीर का पानी पीने से होने वाले फायदे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद अंजीर में मौजूद हाई फाइबर सामग्री पाचन स्वास्थ्य में सुधार करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे सूजन, गैस और एसिडिटी को कम करती है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं वो इस पानी का सेवन कर सकते हैं। हार्ट के लिए फायदेमंद अंजीर का पानी फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसके सेवन से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। हार्ट पेशेंट के लिए भी अंजीर का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन कम करने में सहायक यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंजीर का पानी भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल अंजीर के पानी का सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। स्किन के लिए बेहतर अंजीर का पानी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो शरीर में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए जाना जाता इसके अलावा, अंजीर में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर