गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सफदरजंग अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा इमारत में लगी आग

None 2024-06-25 12:59:44
सफदरजंग अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा इमारत में लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा भवन में आग लग गई।

नई दिल्ली, (Shah Times) । राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में मंगलवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है।

https://youtube.com/shorts/ch_qpF-XWKM?si=S8qUPgEmzApsGRRJ

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘ सफदरजंग अस्पताल के पुराने आपात चिकित्सा भवन के गेट नंबर छह पर आग लग गयी। सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। आग इस भवन के गोदाम में लगी है।’’

राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में पुराने आपात चिकित्सा भवन के एक भंडार कक्ष में मंगलवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि इस भवन की तीसरी मंजिल से एक नर्स को उतारकर सुरक्षित बाहर लाया गया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अब सब कुछ नियंत्रण में है तथा आग की वजह से किसी भी मरीज पर कोई असर नहीं पड़ा है।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘ सफदरजंग अस्पताल के पुराने आपात चिकित्सा भवन के गेट नंबर छह पर आग लग गयी। सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। आग इस भवन के गोदाम में लगी।’’

घटना के समय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आयुष ने बताया कि उन्हें और अन्य को करीब साढ़े 10 बजे आग लगने के बारे में पता चला।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ थाना सफदरजंग अस्पताल के समीप है और पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों के साथ तालमेल कायम किया जो मौके पर पहुंच गये थे।’’

उन्होंने दावा किया कि भूतल पर शॉट सर्किट के कारण आग लगी और धुएं की वजह से एक नर्स तीसरी मंजिल पर फंस गयी जिन्हें वहां से सुरक्षित बाहर लाया गया।

डीएफएस के संभागीय अधिकारी (दक्षिण) मनोज कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘ ‘फायर बाउजर’ समेत 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। हमने आग पर तत्काल काबू पा लिया तथा अस्पताल की एक खिड़की तोड़कर तीसरी मंजिल से एक बुजुर्ग नर्स को बचाया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चलेगा कि आग की वजह क्या थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर