गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किराना की दुकान में आग लगी लाखों का सामान जला

None 2023-10-05 17:30:32
किराना की दुकान में आग लगी लाखों का सामान जला

मुजफ्फरनगर के खतौली में हुई घटना, आग लगने से सदमे में आया दुकानदार

मुजफ्फरनगर । खतौली के मोहल्ला सराफान में किराना की दुकान में आग लग गई। अग्निशनम दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबूू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। दुकान में राख हुए सामान को देखकर दुकानदार की तबियत बिगड़ गई। दुकान के भीतर सामान के साथ बहीखाते भी जलकर नष्ट हो गए। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने भी छानबीन की है।


मोहल्ला शराफत निवासी मुजम्मिल ने आठ वर्ष से घर के निकट ही किराना की दुकान कर रखी है। बुधवार देर रात दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी तुरंत दुकान मालिक को दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तत्काल अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार मुजम्मलि ने बताया, कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दुकान के भीतर रखा सभी फर्नीचर, खाद्यान सामग्री समेत बहीखाते जलकर नष्ट हो गए।

लगभग तीन लाख रुपये के अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान के भीतर सामान नष्ट हुआ देखकर मुजम्मिल की तबियत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर गया। जिसे लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया। पालिका के सफाई कर्मचारी नेता सुधीर वाल्मीकि ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर