शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आग ने मचाया तांडव, पुलिस ने 15 परिवारों को बचाया

None 2024-04-29 19:38:59
आग ने मचाया तांडव, पुलिस ने 15 परिवारों को बचाया

खुड़बुड़ा मोहल्ले में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने 15 परिवारों को आग से सुरक्षित बाहर निकाला

देहरादून, मयूर गुप्ता (Shah Times)। सोमवार को नगर के व्यस्ततम क्षेत्र खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक मकान में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। मकान में लगी आग ने जब तांडव मचाना शुरू किया तो मोहल्ले के लोग आग से अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मकान में आग लगने और आसपास के घरों की ओर फैलने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और पंद्रह परिवारों को सुरक्षित आग की लपटों से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुड़बुड़ा में एक घर में आग लग गई है और वहां से लपटें उठ रही हैं। सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पानी की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग को उस घर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जहां आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

इस दौरान पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर वहां की बिजली आपूर्ति कटवाई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इससे पहले कि अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर पाती, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और आग आसपास के घरों तक पहुंचने लगी थी। आग की उठती लपटों के बीच अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने तेज पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की उठती लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थी।

इस दौरान दमकल विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के लिए तंग रास्तों से होकर जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पर एकत्र लोगों की भीड़ को तितर-बितर कर आग वाले स्थानों पर पहुंचाया गया और आग पर काबू करने का प्रयास दमकल विभाग ने प्रारंभ किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिाकारियाें और कर्मचारियों ने आग वाले स्थान के समीप बने करीब पन्द्रह मकानों के अंदर फ़ंसे लोगों को बामुश्किल बाहर निकालने का काम किया और उन्हे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन दमकल विभाग के अधिकारियों को आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के लोगों की मदद से दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था कि आज सब कुछ जलकर राख हो जाएगा। इस दौरान दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने जलते हुए घर से गैस सिलेंडर और उक्त पंद्रह घरों के परिवार के सदस्यों के जरूरी सामान को बाहर निकालकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान को आग की लपटों से नहीं बचाया जा सका। 

सूत्रों का कहना है कि आग लगने से कई लाख का नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर