शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ

None 2024-08-02 23:38:12
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ

भारत और श्रीलंका मैच में टीम इंडिया ने 11 रन पर गंवा दिए अंतिम 5 विकेट

~ संदीप शर्मा

कोलम्बो , ( शाह टाइम्स ) । भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला गया ।

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।श्रीलंका की टीम की बात करें तो टी20 के बाद वनडे में भी चरित असलांका को कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाजी चार गेंदबाजों के अनफिट होने के कारण कमजोर हो गई है। दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना चोटिल हो गए हैं। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा पहले से ही सीरीज से बाहर हैं।

श्रीलंका की टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ एक विकेट गवाकर 37 रन बना लिए थे । कुसल मेंडिस 7 रन जबकि पथुम निसांका 25 रन बनाकर खेल रहे थे । श्रीलंका का पहला विकेट इस मैच में अविष्का फर्नान्डो को रूप में गिरा जिन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आउट किया। दुनिथ वेलालागे और जनिथ लियानागे ने श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन श्रीलंका ने 101 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वेलालागे और लियानागे ने कुछ शॉट खेलकर टीम को संभाले रखा । 33 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट पर 136 रन बनाए लिए थे I अक्षर पटेल ने जनिथ लियानागे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। श्रीलंका ने 142 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे । लियानागे 20 रन बनाकर आउट हुए I

दुनिथ वेलालागे और वानिंदु हसरंगा ने सातवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की जिससे श्रीलंका ने 40 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 165 रनों का स्कोर बना लिया था । तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वानिंदु हसरंगा को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। हसरंगा 35 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 200 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका ने 47 ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 201 रन बना लिए थेI दुनिथ वेलालागे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। वेलालागे की शानदार पारी के दम पर ही श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। वेलालागे 59 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन पर श्रीलंका को लड़नेलायक स्कोर दिया I

पाथुम निशांका और दुनिथ वेलालागे के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने पहले वनडे मुकाबले में भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने वेलालागे के 65 गेंदों पर नाबाद 66 रन और निशांका के 56 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी
और उसने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, पहले निशांका और फिर वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहे। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरु हुई । श्रीलंका ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की औरभारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और भारत ने 10 ओवर 71 पर अपना कोई भी विकेट नहीं गवाया था भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पचासा जड़ा और उन्होंने 33 गेंदों में अपने करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, उनका साथ शुभमन गिल दे रहे थे I दुनिथ वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वेलालागे ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे और उनके साथ क्रीज पर विराट कोहली मौजूद थे I अकीला धनंजय ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया।

भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई थी और उसने 87 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे I भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 24 रन बना सके। भारत को लगा पांचवां झटका, श्रेयस 23 रन बनाकर आउट हुए , असिथा फर्नांडो को मिली सफलता I

भारत को छठा झटका केएल राहुल (31) के रूप में लगा जबकि सातवां विकेट अक्षर पटेल (33) के रूप में गिरा। टीम इंडिया का आठवां विकेट गिरा. कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें हसरंगा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. हसरंगा को मिली तीसरी सफलता भारत की शानदार शुरुआत हुई लेकिन आखिर में मैच हाथ से निकल गया. शिवम दुबे भारत को जीत के नजदीक ले गए लेकिन असलंका ने लगातार दो विकेट चटका कर मैच टाई कर दिया.

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर