गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कमांडो विंग में कमांडो ट्रेनिंग में शामिल हुई फिटनेस कोच राहुल नेल्सन की फिटनेस तकनीके

None 2024-05-01 12:37:20
कमांडो विंग में कमांडो ट्रेनिंग में शामिल हुई फिटनेस कोच राहुल नेल्सन की फिटनेस तकनीके

फिटनेस कोच और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले राहुल नेल्सन की फिटनेस सेवाओं को अब कमांडो विंग बेलगाम ने भी प्रमाणित कर दिया है।

हापुड़,(Shah Times) शहर के फिटनेस कोच और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले राहुल नेल्सन की फिटनेस सेवाओं को अब कमांडो विंग बेलगाम ने भी प्रमाणित कर दिया है। उनकी सेवाओं को अब यह विंग अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल कर रही है।राहुल नेल्सन ने बताया कि वह पहले ऐसे फिटनेस कोच है जिन्होंने अपनी सेवाएं कमांडो विंग में दी है।

इसके लिए कमांडो विंग (बेलगाम) द्वारा उन्हें प्रमाणित भी किया गया है। उनके द्वारा सिखाई गई एक्सरसाइज और ट्रेनिंग को कमांडो विंग (बेलगाम) ने अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम में भारतीय सेना के कमांडोज के लिए उपयोगी बताते हुए उसे अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम में सम्मिलित कर लिया है। आने वाले सभी ट्रेनिंग प्रोग्राम में उनके द्वारा सिखाई गई ट्रेनिंग तकनीकों को प्रोग्राम में भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह वर्ष 2012 में भी पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 'हापुड़ से लद्​दाख व वापस लद्दाख से हापुड़' तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं।हापुड़ के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की मांग को लेकर वर्ष 2012 में वह हस्ताक्षर अभियान चला चुके हैं। जिसमें करीब 45000 लोगों ने हस्ताक्षर किए। महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 2013 में वह कांगड़ा टर्बो एक नाम की एक चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, जोकि इतिहास में पहली बार इस चोटी पर कोई चढ़ा था। इस चोटी पर इस सफलतापूर्वक अभियान से पूर्व लगभग आठ अभियान असफलता हो चुके थे। इस चोटी पर यह पहला सफलतापूर्वक अभियान था।

इसके अलावा 16 जून 2013 केदारनाथ में आई आपदा में रेस्क्यू टीम के साथ काम कर चुके हैं। 2014 -15 व 2021-22 मेंलगातार उनके द्वारा देश के फौजियों को बॉर्डर पर रखी पहुंचने का काम किया है !इसके अलावा राहुल नेल्सन अपनी क्षमता के व हापुड़ शहर केकुछ लोगों के सहयोग के द्वाराउन बच्चों को पढ़ाने में भी सहयोग करा गया है, जो बच्चे शिक्षा का खर्च नहीं उठा पाते हैं।व राहुल नेल्सन हमेशा उन खिलाड़ियों के लिए जिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की जरूरत है लेकिन उनके पास ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं है उनको हमेशा ही मुफ्त ट्रेनिंग देते आए हैं !हेल्थ और फिटनेस के लिए जागरूकता बनाए रखने के लिए वह लगातार फ्री कैंप आयोजित करते आए हैं ! व आने वाले समय में डायबिटीज रोगियों, छोटे बच्चों, सीनियर सिटीजन व मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए भी फ्री कैंप आयोजित करते रहेंगे !

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर