रायपुर । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर चापा (Janjgir Chapa) जिले में ट्रक एवं कार में हुए भीषण दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगो की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा (Baloda) का एक परिवार शादी कर वापस शिवरी नारायण (Shivri Narayan) लौट रहा था। जिस कार पर दूल्हा दुल्हन और परिवार के लोग सवार थे उसकी ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग भी लग गई।कार में सवार चार लोगो की मौत मौके पर ही हो गई।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दूल्हे को निकाल कर पामगढ़ अस्पताल (Pamgarh Hospital) ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार में चार शव अभी फंसे हुए है, जिन्हे पुलिस निकालने का प्रयास कर रही है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।