शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उधार दिए रुपये को लेकर हुआ विवाद,पांच घायल

None 2024-05-04 19:56:26
उधार दिए रुपये को लेकर हुआ विवाद,पांच घायल

दत्तियाना निवासी मोहम्मद महेंदी पुत्र डा. आगा मुनासिर का गांव में ही मेडिकल स्टोर है। उसके गांव के ही रविश पर 30 हजार रुपये उधार है।

मुजफ्फरनगर,(Shah Times)।थाना छपार के दत्तियाना गांव में उधार दिए रुपये को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई जिसमे एक ही समुदाय के करीब पांच लोग घायल गए कुछ आरोपियों ने कैमिस्ट को गोली मारकर घायल कर दिया है। जबकि इस दौरान कई अन्यों को भी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी करने पर छपार पुलिस कई लोगो के घायल होने से इंकार कर रही है पुलिस ने लिखा पढ़ी में एक केमिस्ट को ही घायल दिखाया है गांव दत्तियाना निवासी मोहम्मद महेंदी पुत्र डा. आगा मुनासिर का गांव में ही मेडिकल स्टोर है। उसके गांव के ही रविश पर 30 हजार रुपये उधार है।

शुक्रवार को उसके द्वारा रविश से उधार रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आसपडोस के लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया ओर रविश को घर भेज दिया। शुक्रवार की शाम नौ बजें के लगभग मेंहदी मैडिकल स्टोर का शटर बंद कर रहा था। तभी वहां पर पहुंचे रविश ने उस गोली चला दी, कुल्हे में गोली लगने से मेहंदी लहूलूहान हो गया। जिसके बाद यहां शोरगुल शुरू हो गया और ग्रामीण घटना की ओर दौड़ पड़े और गोली लगने से घायल हुए इसके अलावा वहां पर मौजूद एक युवक को तुरंत जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया ।

सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की पुलिस जिला अस्पताल भी पहुची । घटना के बाद करीब पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन गौतम ने बताया कि कुल्हे में छर्रा लगने से मेहंदी घायल हो गया है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य युवक को छर्रा लगने की अभी जानकारी नही है। मामले की जांच पडताल की जा रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर