नलगोंडा । तेलंगाना (Telangana) में नलगोंडा (Nalgonda) जिले मिर्यालगुडा (Miryalaguda) में अडांकी-नारकेटपल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (Adanki-Narketpally National Highway) पर कार और बस की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्प जानकारी के अनुसार कार मेंदो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोग सवार थे।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान महेश (32), ज्योति (30), रिशिता (6), भूमा महेंद्र (32) और लियांशी (2) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय ये लोग विजयवाड़ा और अन्य स्थानों की तीर्थयात्रा पूरी करने के बाद मिर्यालागुडा में अपने पैतृक गांव नंदीपाडु लौट रहे थे।
घायल व्यक्ति को मिर्यालागुडा के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस और उसके चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।