गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इजरायल के शहर में गोलीबारी , पांच की मौत

None • 2023-09-28 12:04:02
इजरायल के शहर में गोलीबारी , पांच की मौत

गोलीबारी की पिछली घटनाएं अक्सर संगठित अपराध गिरोह के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं

यरूशलम । उत्तरी इज़रायल (Northern Israel) के अरब शहर में गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए।

इज़रायली पुलिस (Israeli police) के मुताबिक बेडौइन (Bedouin) शहर बासमत ताबुन (Basmat Tabun) में एक घर में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने पीड़ितों की पहचान दो किशोर भाइयों, 40 साल की एक महिला और उसके 25 वर्षीय पुत्र और एक अन्य पुरुष रिश्तेदार के रूप में की है।

घटना में महिला का 49 वर्षीय पति मामूली रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया है। इजरायली सुरक्षा बलों (Israeli security forces) द्वारा तलाशी शुरू करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पुलिस प्रमुख याकोव शबताई ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की गोलीबारी की पिछली घटनाएं अक्सर संगठित अपराध गिरोह के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं। पुलिस हत्यारों को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इज़रायल में अरब अल्पसंख्यकों के लिए समान अधिकारों की वकालत करने वाले समूह अब्राहम इनिशिएटिव्स के अनुसार 2023 की शुरुआत से अब तक यहां अरब समुदाय के कम से कम 188 व्यक्ति हिंसा में मारे गए हैं। यह संख्या पिछले वर्षों में समान अवधि के दौरान पीड़ितों की संख्या से लगभग दोगुनी है।

अरब नेताओं ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की सरकार पर अरब समाज में अपराध के खिलाफ लड़ाई की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। अब्राहम पहल के अनुसार, इज़राइल के अरब नागरिक अक्सर भेदभाव, गरीबी, उपेक्षित बुनियादी ढांचे और उच्च स्तर के अपराध का अनुभव करते हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर