गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मनाली में बादल फटने से बाढ़: उत्तराखंड से गुजरात तक तबाही

None 2024-07-25 13:06:07
मनाली में बादल फटने से बाढ़: उत्तराखंड से गुजरात तक तबाही

अंजनी महादेव नदी और नाले में आई बाढ़ ने रुआड, पलचान और कुलंग गांवों में हड़कंप मचा दिया।

~Sana

(शाह टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और आखरी नाले में बाढ़ आ गई। पलचान, रुआड और कुलंग गांव में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए और एक घर को आंशिक नुकसान हुआ है।

दरअसल,हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात को बादल फटने से बाढ़ आ गई। अंजनी महादेव नदी और नाले में आई बाढ़ ने रुआड, पलचान और कुलंग गांवों में हड़कंप मचा दिया। पलचान में दो घर बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया।

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और बांधों के गेट खोल दिए गए हैं।

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में बाढ़ से पुल और पावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है और मनाली-लेह मार्ग (NH) बंद हो गया है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर