गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फ्रिज में पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाइए यह ट्रिक्स।

None 2025-04-25 13:50:45
फ्रिज में पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाइए यह ट्रिक्स।
फ्रिज में पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाइए यह ट्रिक्स। गर्मियों शुरू होते ही खाने पीने की चीजें खरीब होना शुरू हो जाती है। जिसके चलते कई बार हमारा खाने का जरूरी सामान खराब हो जाता है। ऐसे में हमारा कभी-कभी नुकसान भी हो जाता है। कई चीजें तो ऐसी होती है जिन्हें हम जल्दी खत्म नही कर पाते जिसके चलते हमें गर्मियों के मौसम में फ्रिज की आवश्यकता होती है। खासकर पनीर फ्रिज में भी ज्यादा लंबे समय तक ठीक नही रहता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले है जिनका इस्तेमाल करने आप पनीर को भी लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते है।
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में खाने-पीने की चीजें जल्‍दी खराब हो जाती हैं। अगर आप फ्रि‍ज में भी रखते हैं ताे एक समय तक ही उसमें ताजगी बनी रहती है। इसके बाद फफूंदी लगनी शुरू हाे जाती है। हालांक‍ि लोग सब्‍ज‍ियों को तो एक दो द‍िन में ही खाकर खत्‍म कर देते हैं लेक‍िन कुछ ऐसी चीजें हैं जि‍न्‍हें लंबे समय तक स्‍टोर क‍िया जा सकता है। जी हां, हम पीनर और Cheese की बात कर रहे हैं। ये हर क‍िसी की फेवरेट होती है। हालांक‍ि सही तरीका न मालूम होने पर फ्र‍िज में रखने के बावजूद ये खराब हो जाते हैं। जिसके चलते आज हम आपकाे कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप पनीर और चीज को लंबे समय तक के ल‍िए फ्र‍िज में स्‍टोर कर सकते हैं।
चीज को कैसे करें स्टोर
चीज को हमेशा अच्छे से लपेटकर ही रखना चाह‍िए। अगर आप उसके पैक को खोल देते हैं, तो उसे प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल में ही लपेट कर रखें। इससे हवा के संपर्क में आने से चीज का स्वाद खराब नहीं होगा। लंबे समय तक के ल‍िए ताजगी भी बनी रहेगी। चीज को एयरटाइट कंटेनर में भी स्टोर किया जा सकता है।

फ्र‍िज में रखें

गर्मी हो या सर्दी चीज या पनीर को हमेशा फ्रिज में ही रखना चाह‍िए। गर्मी और नमी से ये दोनों खराब हो जाते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि डीप फ्रीजर में न स्‍टोर करें वरना इससे चीज और पनीर हार्ड हो सकते हैं। साफ हाथों से छुए
चीज को हाथों से छूने पर उसमें बैक्टीरिया और गंदगी लग सकती है। चीज में फफूंदी लगने का ये भी एक कारण है। चीज को ट्रांसफर करने से पहले और बाद में हमेशा हाथ अच्छे से धोएं। अगर आप चीज को किसी कटिंग बोर्ड पर काटते हैं, तो उसे भी साफ रखें। चीज का इस्तेमालकरने से पहले साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

पानी का उपयोग करें

कुछ हार्ड चीज भी होते हैं ज‍िनमें लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के ल‍िए उनमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। यह तरीका चीज की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। बस ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा न हो, वरना चीज खराब हो सकता है।

सूती कपड़े में लपेटकर रखें

अगर आप चीज को पानी में स्टोर नहीं करना चाहते हैं तो बेहतर होगा क‍ि उन्‍हें एक साफ और सूती कपड़े में लपेटकर रखें। इसके अलावा आप एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। इससे चीज सॉफ्ट रहेगा और खराब भी नही होगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर