गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पहली बार हज यात्री जेद्दा से मक्का बुलेट ट्रेन से यात्रा करेंगे

None 2024-05-27 10:38:05
पहली बार हज यात्री जेद्दा से मक्का बुलेट ट्रेन से यात्रा करेंगे

सऊदी में भारत के प्रतिनिधि अपने कार्यों से देश का नाम रोशन करें हज यात्रियों को झंडा दिखाकर रवाना किया हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ ने

मुंबई,(Shah Times)। हज 2024 के लिए भाग्यशाली हज यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेद्दाह के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित एक गरिमामय प्रार्थना समारोह में, भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के निदेशक और हज कमेटी आफ़ इंडिया के सीईओ डा लियाकत अली अफ़ाक़ी आईआरएसने कहा कि आप पहले भाग्यशाली हज यात्री हैं जो जेद्दाह से बुलेट ट्रेन की खूबसूरत और आरामदायक यात्रा कर के पवित्र शहर मक्का पहुंचेंगे।डा अफ़ाक़ी ने कहा कि हज 2024 को सुविधाओं से भरपूर और सुगम बनाने के लिए सभी स्तरों पर शुरुआती प्रयास किए गए हैं।

लेकिन हम सभी ने हमेशा सुना और पढ़ा है कि हज यात्रा कठिनाइयों की यात्रा है सभी प्रयासों के बावजूद, कहीं न कहीं कोई कमी रह गई होगी, कठिनाइयों को दूर करने के लिए भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया हज सुविधा ऐप का नियमित उपयोग करें। डा अफ़ाक़ी ने कहा कि सुविधा ऐप में लाल बटन दबा कर अपनी समस्या बताएं, हमारी टीम कम से कम समय में आप तक पहुंच जाएगी।सीईओ डा अफ़ाक़ी ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि हज यात्रा और हज करना एक कठिन प्रक्रिया है। इसमें कुछ शारीरिक और पोषण संबंधी कठिनता शामिल हैं। ऐसे मौके पर आवेश में न आएं बल्कि धैर्य से काम लें। हज विदेशी धरती पर है इसलिए अपने कर्म,चरित्र, नैतिकता और व्यवहार से देश का मान बढ़ाएं, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, अफवाहों और झूठे प्रचार में न पड़ें, धैर्य रखें। डा अफ़ाक़ी ने कहा कि मुंबई इस वर्ष भारत का सबसे बड़ा आरोहण बिंदु है।

यहां से सऊदी एयरलाइंस की 101 उड़ानों के जरिए विभिन्न राज्यों से लगभग 35,000 हजार भारतीय हज यात्री हज करने के लिए जेद्दाह रवाना होंगे. जिनके रहने की व्यवस्था हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज हाउस, मुस्लिम मुसाफिरखाना, कर्नाटक हज हाउस एवं अन्य भवनों में बेहतरीन सुविधाओं के साथ की गई है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल टीम, सऊदी मुद्रा और अन्य आवश्यक सुविधाओं काउंटर, अतिरिक्त कर्मचारी, हज स्वयंसेवी संगठन हमेशा हज यात्रियों की सेवा मे उपलब्ध रहते हैं।

हज कमेटी आफ़ इंडिया की अपील पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर बैठने, खाने, इंतजार और इबादत के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं,जिसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ एयरपोर्ट अथॉरिटी को विशेष धन्यवाद!प्रार्थना सभा का आयोजन हज कमेटी आफ़ इंडिया के अधीक्षक शेख मोहम्मद घोस के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मुंबई एम्बार्केशन प्वाइंट के प्रभारी शेख हैदर पाशा सहित हज समिति के पदाधिकारी एवं सभी संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर