गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी चेहरे पर दांव विष्णुदेव साय नए मुख्यमंत्री

None 2023-12-11 09:06:20
छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी चेहरे पर दांव विष्णुदेव साय नए मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. विष्णुदेव साय ( Vishnu Deo Sai) को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विष्णुदेव साय ( Vishnu Deo Sai) के रूप में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पहली बार आदिवासी चेहरे पर दांव लगाया है और सूबे का चेहरा बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. इस तरह तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।
59 साल के विष्णुदेव साय ( Vishnu Deo Sai) को मुख्यमंत्री की कुर्सी बस्तर और सरगुजा के आदिवासी इलाके में कांग्रेस का किला ढहा कर उसके सत्ता बरकरार रखने के ख्वाब को तोड़ने के बतौर इनाम के तौर पर मिला है। 
किसान परिवार से आने वाले विष्णुदेव साय की आरंभिक पढ़ाई कुनकुरी के सरकारी स्कूल से हुई और स्नातक करने के लिए वह अंबिकापुर गए।
हालांकि पारिवारिक वजहों से उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और 1988 में वह गांव लौट आए। एक साल बाद ही 1989 में साय बगिया ग्राम पंचायत के पंच चुने गए और इसके एक साल बिना निर्विरोध उन्हें सरपंच चुन लिया गया।
 विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी (bjp) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर