गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को दी जा रही है QR कोड वाली पर्ची

None 2023-11-21 10:58:35
पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को दी जा रही है QR कोड वाली पर्ची

जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव- 2023 (Assembly General Election- 2023) के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार फोटोयुक्त पर्ची की जगह क्यूआर कोड वाली पर्ची (QR code slip) दी जा रही है, जिसे स्कैन करने पर मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी मिल जाएगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (Praveen Gupta) ने बताया कि क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइड का गत 16 नवंबर से वितरण करना शुरू कर दिया गया था और प्रदेश के सभी मतदाताओं को पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

निर्वाचन विभाग (Election Department) की ओर से यह सुविधा पहली बार शुरू की गई है। राज्य में सोमवार तक क्यू आर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइज का वितरण 92 प्रतिशत हो चुका है ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

गुप्ता ने बताया कि क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप के साथ ही प्रत्येक परिवार के लिए वोटर गाइड भी मतदाताओं के घर-घर पहुंचाई जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के माध्यम से मतदाता मार्गदर्शिका पहुंचाने का कार्य 91.3 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है ।

निर्वाचन विभाग (Election Department) के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान मार्गदर्शिका भेंट करते हुए मतदान पर्चियां भी दे रहे हैं। प्रत्येक परिवार को 16 पेज की यह पुस्तिका दी जा रही है। इसमें मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं ताकि मतदाता जब मतदान केंद्र पर जाए जो उसे कोई परेशानी न हो। इसमें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदान के लिए साथ ले जाने वाले वोटर आईडी कार्ड या 12 में से किसी एक परिचय पत्र, मतदान की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई है।

https://shahtimesnews.com/picture-of-workers-trapped-in-silkyara-tunnel-surfaced/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर