शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं है नीम कि पत्तियों का जूस ?

None 2025-07-08 17:43:26
इन लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं है नीम कि पत्तियों का जूस ?
इन लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं है नीम कि पत्तियों का जूस ? जब भी नीम का नाम आता है तो हमारा मुंह बिगड़ जाता है क्योंकि नीम का स्वाद खाने में बेहद ही कड़वा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कड़वी चीज और लोगों की कड़वी बातें ही सेहत के लिए अच्छी होती है। वहीं अगर हम नीम की बात करें तो नीम हमारे स्वास्थ्य से लेकर हमारे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नीम को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जैसे नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करना, सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाना, और नीम की दातुन से अपने दांतों की सफाई करना आदि। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि नीम का जूस शरीर की सफाई के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं नीम का जूस किन लोगों के लिए फायदेमंद होता है। नीम का नाम सुनते ही कड़वाहट ज़रूर याद आती है, लेकिन हम इसके औषधीय गुणों को नजरअंदाज नही कर सकतेहै। आपको बता दें कि नीम का जूस शरीर की सफाई के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में इसे सर्वरोगहारी कहा गया है यानी ऐसा पौधा जो कई रोगों से मुक्ति दिला सकता है। खास बात यह है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए नीम का जूस किसी चमत्कार से कम नहीं होता। चाहे वो डायबिटीज के मरीज हों, त्वचा संबंधी परेशानियां हो या कमजोर इम्यूनिटी। तो चलिए हम बताते हैं कि किन लोगों के लिए नीम का जूस विशेष रूप से फायदेमंद है और क्यों उन्हें इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए। किन लोगों को करना चाहिए नीम के जूस का सेवन? डायबिटीज के मरीज नीम का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ाता है और ग्लूकोज को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। यह डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। स्किन के लिए फायदेमंद नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। मुंहासे, एक्जिमा, सोरायसिस और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलती हैं। यह ब्लड प्यूरिफाई करके त्वचा को अंदर से साफ करता है।ॉ कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए फायदेमंद नीम का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए वरदान। पाचन तंत्र को ठीक करना नीम का जूस डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। कब्ज, गैस, अपच और पेट की सूजन में राहत। आंतों को साफ करता है और पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है। लिवर और हेपेटाइटिस मरीज के लिए नीम में हेपेटोप्रोटेक्टिव तत्व होते हैं। लिवर को टॉक्सिन्स से बचाता है और सूजन कम करता है। यह जूस फैटी लिवर और हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। प्राकृतिक औषधियों का खजाना नीम का जूस स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे इतने गहरे हैं कि इसे "प्राकृतिक औषधि" कहा जा सकता है। ऊपर बताए गए लोग अगर इसे रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करें, तो उन्हें चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं।हालांकि, इसका ज्यादा सेवन उल्टी, दस्त या एलर्जी जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर