गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है किशमिश का सेवन करना?

None 2025-10-14 18:57:12
किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है किशमिश का सेवन करना?
किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है किशमिश का सेवन करना? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते, जिसकी वजह से आगे चलकर हमें कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। ये परेशानियां होने पर हम सीधे डॉक्टर या उनके द्वारा बताई गई दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन, ये बात हमारे दिमाग से निकल जाती है कि प्रकृति में भी हमारे लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें कई तरह की परेशानियों से राहत दिला सकती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है किशमिश। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे किशमिश खाना पसंद न हो। ये छोटी सी और मीठी चीज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं, लेकिन ये सबसे ज्यादा फायदेमंद तब साबित होता है जब हम इसे सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। बात जब भी मेवों की आती है तो इनको सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। काजू, बादाम, किशमिश का नाम सबसे पहले आता है। ये खाने में स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप भी मेवे खाना पसंद करते हैं और इनमें किशमिश आपकी फेवरेट है तो आज हम आपको बताएंगे कि ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद लाभदायी होती है। खासतौर से तब जब आप किशमिश को भिगोकर खाते हैं। जी हां भीगी हुई किशमिश का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करने से आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।भीगी किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से होने वाले फायदे। वेट गेन करना रोजाना भीगी किशमिश के सेवन से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आपका वजन हद से ज्यादा कम हैं और आप वेट गेन करना चाहते हैं तो ऐसे में सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एनर्जी बढ़ाने में सहायक किशमिश में मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मददगार होता है। शरीर को आयरन मिलना जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत रहती है उनके लिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। पाचन के लिए फायदेमंद किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पाचन को बेहतर रखने और पेट संबंधी समस्याओं से बचाने में मददगार है। हड्डियां मजबूत होना किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना भीगी किशमिश के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर