शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

किन लोगों के लिए परेशानी का सबक बन सकता है खीरे का सेवन करना?

None • 2025-12-13 16:55:13
किन लोगों के लिए परेशानी का सबक बन सकता है खीरे का सेवन करना?
किन लोगों के लिए परेशानी का सबक बन सकता है खीरे का सेवन करना?
खीरा हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। खासकर गर्मियों में खीरे का सेवन करना किसी चमत्कार से कम नहीं होता। लेकिन जरूरी नहीं होता कि हर चीज सभी के लिए फायदेमंद साबित हो। जी हां खीरा भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल कुछ लोगों को खीरे से परहेज करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन लोगों को खीरे से दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं? खीरा खाने के कई फायदे हैं। इसे सलाद, रायता और कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए खीरा खाना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जी हां कुछ स्थितियों में खीरा शरीर पर उल्टा असर भी डाल सकता है। इसके अलावा, खीरे में कुछ प्राकृतिक तत्व ऐसे भी होते हैं जो गैस, पेट दर्द, एलर्जी या पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए? किन लोगों को करना चाहिए खीरे से परहेज़? पेट संबंधी समस्याएं होने पर खीरा शरीर को ठंडा रखता है, इसलिए जो लोग पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं वे अगर ज्यादा मात्रा में खीरा खाते हैं तो पेट फूलना, गैस, डकार और अपच की समस्या का सामना कर सकते हैं। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें खीरे का सेवन सीमित करना चाहिए। यूरिन की समस्या होने पर खीरा पानी से भरपूर होता है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन बार-बार यूरिन आने की समस्या का कारण बन सकता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन भी हो सकता है। यह परेशानी खासकर उन लोगों में ज्यादा दिखती है जो पहले से ही अधिक पानी पीते हैं। एलर्जी होने पर कुछ लोगों को खीरे से एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खीरा खाने से मुंह में खुजली, गले में जलन या पेट में असहजता महसूस हो सकती है। अगर आपको खीरा खाने के बाद कुछ ऐसा महसूस हो तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ब्लड प्रेशर कम होने पर जरूरत से ज्यादा खीरे का सेवन करने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है उन्हें खीरे से परहेज करना चाहिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर