गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Foreign Exchange Reserves : तीन करोड़ डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर पर

None 2023-09-03 14:07:44
Foreign Exchange Reserves : तीन करोड़ डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर पर

एसडीआर और आईएमएफ के पास आरक्षित निधि कमी होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन करोड़ डॉलर कम होकर 594.9 अरब डॉलर रह गया

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (Foreign currency asset), विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि कमी होने से 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) तीन करोड़ डॉलर कम होकर 594.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 7.3 अरब डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर रहा था।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 53.8 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 527.3 अरब डॉलर पर आ गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 53 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 1.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 5.1 अरब डॉलर रह गई।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर