गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

देहरादून में कोकीन सप्लाई करने आई विदेशी युवती गिरफ्तार

None • 2024-05-05 16:39:29
देहरादून में कोकीन सप्लाई करने आई विदेशी युवती गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक केन्या की युवती से बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 लाख रुपए है। विदेशी युवती वर्ष 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी

देहरादून,(Shah Times) उत्तराखंड के देहरादून में होटल में हो रहे एक पार्टी में नशीला पदार्थ कोकीन आपूर्ति करने आई केन्या निवासी एक युवती को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से लगभग 21 लाख रुपये की कोकीन जब्त की। पुलिस के मुताबिक केन्या की युवती से बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 लाख रुपए है। विदेशी युवती वर्ष 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रबोध कुमार ने रविवार को बताया कि रात्रि में थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट के पास से एक विदेशी महिला रेजिना वावेरू नजेरी पुत्री वावेरु, आयु 35 वर्ष, मूल पता केन्या, वर्तमान निवासी 920 सैक्टर 42, फरीदाबाद (हरियाणा) और देहरादून में अस्थाई पता दो बच्ची रोड, निकट सिद्धार्थ लॉ कालेज, रायपुर को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्ता के कब्जे से 31 ग्राम अवैध कोकीन तथा 16,500 रुपए की नगदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि युवती से बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि इसके विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

https://twitter.com/DehradunPolice/status/1787062376887685521?t=94cRs4eO8e3bptQpk6_RHQ&s=19

उल्लेखनीय है कि पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। श्री कुमार ने अभियुक्त के हवाले से बताया कि वह दिल्ली में कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। वह डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है। उक्त कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से की जाती है, जिसमें अभियुक्ता द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है। अभियुक्ता द्वारा आज भी उक्त बरामद कोकिन को बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करना था, जिसे वह दिल्ली से देहरादून लेकर आयी थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर