गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

None • 2023-08-23 20:11:01
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

जदयू ने 98 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी

पटना। बिहार (Bihar) में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 98 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की सूची आज जारी की।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान (Afaq Ahmed Khan) ने बुधवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की सूची जारी करते हुए बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (Rajiv Ranjan Singh) उर्फ ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अनुमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें के. सी. त्यागी को विशेष सलाहकार एवं मुख्य प्रवक्ता तथा डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 सदस्यों को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनमें सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व कंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी, मंत्री संजय झा, सांसद गिरिधारी यादव, सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, सांसद आर. पी. मंडल, सांसद विजय कुमार मांझी, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद कमर आलम, विधान पार्षद कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, विधान पार्षद अफाक अहमद खान, पूर्व विधायक सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और राज सिंह मान शामिल हैं।

इनके साथ ही पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय और संजय कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

जदयू ने केंद्रशासित प्रदेश समेत 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। इनमें रूही तागुंग को अरुणाचल प्रदेश, परेश नाथ को असम, उमेश सिंह कुशवाहा को बिहार, मातामणि तिवारी को छत्तीसगढ़, शैलेंद्र कुमार को दिल्ली, जी. एम. शाह को जम्मू कश्मीर, खीरू महतो को झारखंड, सुधीर जी. कोल्लरा को केरल, महिमा पटेल कर्नाटक, डॉ. के. पी. मोहम्मद सादिक को लक्षद्वीप, सूरज जायसवाल को मध्य प्रदेश, बीरेन सिंह को मणिपुर, शशांक राव को महाराष्ट्र, रॉबिनस टी. संगमा को मेघालय, सेनचुमो लोथा को नगालैंड, चितरंजन मोहंती को ओडिशा, आर. अरूमुगम को पुद्दुचेरी, मालविंदर सिंह टेडी को पंजाब, नेयेली मणि को तमिलनाडु, पुरुषोत्तम रेड्डी को तेलंगाना, सत्येंदर पटेल को उत्तर प्रदेश और अमिताभ दत्ता को पश्चिम बंगाल की कमान दी गई है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर