गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बसपा पूर्व विधायक गुड्डू जमाली सपा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल

None 2024-02-28 19:01:31
बसपा पूर्व विधायक गुड्डू जमाली सपा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल

लखनऊ,(Shah Times)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान विरोधी काम कर रही है। संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि कभी समुद्रमंथन हुआ था इस बार संविधान मंथन होगा। लोकसभा चुनाव में लड़ाई संविधान रक्षकों और संविधान खत्म करने वालों के बीच है।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज आजमगढ़ जिले के पूर्व विधायक और बसपा के वरिष्ठ नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समाजवादी पार्टी में हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1762830424928059475?t=i5R4L1wGjwVZARxZWMpdAw&s=19

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि एक मजबूत नेता हमारे साथ आया है। इसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस पार्टी में आपको अपने घर जैसा लगेगा।

https://www.youtube.com/live/MW0l6u3n3JU?si=fjoeyAWE-6Kasjjo


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी परिवार लगातार बढ़ रहा है। पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। समाजवादी लोग पीडीए परिवार को जितना बढ़ा लेंगे भाजपा को उतनी आसानी से 2024 के चुनाव में हरा देंगे। पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराहट में है। इसी के कारण भाजपा दूसरी पार्टियों को तोड़ रही हैं। विधायकों को लालच देकर, पैकेज देकर और तरह-तरह के प्रलोभन दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांत विहीन पार्टी है। भाजपा को एक अलग गुट बना लेना चाहिए। भाजपा सिद्धांत विहीन है। उसमें सभी सिद्धांत विहीन लोगों को शामिल कर लेना चाहिए।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में कोई राजनीतिक मर्यादा नहीं है। भाजपा झूठे वादे करती है। महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, गरीबों से किए वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा में हताशा है। इसीलिए लालच, लोभ, प्रलोभन देकर दूसरे दलों के विधायकों को तोड़ रही है। राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो नियम है, उसके हिसाब से उन पर कार्रवाई होगी।
श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि हमारे सामने दो विकल्प थे। एक दल जो देश बांटना और तोड़ना चाहता है और दूसरा दल जो देश को जोड़ना और मजबूत बनाना चाहता है। इसलिए हमने दिल से सदस्यता ली है। हम पीडीए को ताकत देंगे। ताउम्र श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ रहूंगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में गुड्डू जमाली जी और उनके साथियोें का सम्मान रहेगा।


गुड्डू जमाली के साथ बसपा के प्रमुख नेताओं में सर्वश्री अब्दुल्ला, अलाउद्दीन, खलाक अहमद, अबरार अहमद, मिर्जा महफूज बेग, सुहैल अहमद, फैजान अहमद, अनवार अहमद खां, सुलेमान अंसारी, जियाउर्रहमान, नोमान प्रधान, सलाउद्दीन, श्रीकृष्ण शास्त्री, हरीराम, मोहम्मद सलीम गुड्डू, पप्पू प्रधान, माधव राजभर, अमरचंद, दिनेश मौर्या, मुमताज प्रधान, संजय राजभर, वसीमुद्दीन, अरशद फरीदी, आदि ने भी बसपा छोड़कर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर आजमगढ़ के विधायक एवं वरिष्ठ नेता डॉ0 बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, आलमबदी, नफीस अहमद, नंद किशोर, हवलदार यादव, संग्राम यादव, ब्रजलाल सोनकर, विद्या भारती, राम अचल रा

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर