शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पूर्व एमपी शाहिद अखलाक का बेटा रेप के इल्ज़ाम में गिरफ्तार

None 2023-08-26 17:00:46
पूर्व एमपी शाहिद अखलाक का बेटा रेप के इल्ज़ाम में गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ (Meerut) में शनिवार को पूर्व एमपी शाहिद अखलाक (Shahid Akhlaq) के बेटे को रेप के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने आरोपी दानिश को गुजरी बाजार स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को परतापुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। मोबाइल फोन से डेटा रिकवर करने के लिये उसे फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष सिंह (Piyush Singh) ने बताया कि दानिश ने गिरफ्तारी से पहले ही मोबाइल फोन का डेटा डिलीट कर दिया था जिसे रिकवरी के लिए भेजा गया है। इसके अलावा होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई थी। आज पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस बीच कई हिंदू संगठनों (Hindu organizations) ने इसे लव जेहाद का मामला बताते हुये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। गौरतलब है कि दिल्ली के खानपुर की एक छात्रा ने पूर्व एमपी शाहिद अखलाक (Shahid Akhlaq) के बेटे दानिश पर मेरठ (Meerut) के एक होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान से मिलकर दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर