शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

उत्तरी गाजा पट्टी में चार इजराइली सैनिक मारे गए

None • 2025-01-12 10:01:26
उत्तरी गाजा पट्टी में चार इजराइली सैनिक मारे गए

 उत्तरी गाजा पट्टी में एक विस्फोटक उपकरण के कारण चार इजराइली सैनिक मारे गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना बेत हनौन क्षेत्र में हुई, जहां आईडीएफ आतंकवादियों और सुरंगों का पता लगाने में जुटा था।

यरूशलम, (Shah Times)। उत्तरी गाजा पट्टी में शनिवार को हुए एक विस्फोट में चार इजराइली सैनिक मारे गए। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले ‘कान टीवी न्यूज’ के अनुसार, बेत हनौन शहर में एक सैन्य वाहन पर सवार नाहल ब्रिगेड के तीन जवान और एक सैन्य चालक की विस्फोटक उपकरण की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

सेना ने बताया कि इस घटना में ब्रिगेड का एक अधिकारी और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज जारी है।

‘कान टीवी न्यूज’ ने जानकारी दी कि घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे दृश्यता कम हो गई थी। आईडीएफ घटना की जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्या आतंकवादियों ने विस्फोट के बाद सैनिकों पर हमला किया था।

इसके साथ, चैनल ने यह भी बताया कि आईडीएफ बल पिछले दो सप्ताह से बेत हनौन क्षेत्र में सक्रिय थे। उनकी प्राथमिकता आतंकवादियों और भूमिगत सुरंगों का पता लगाना है। सेना का अनुमान है कि ये अभियान आने वाले कुछ हफ्तों में समाप्त हो जाएगा।

Four Israeli soldiers killed in northern Gaza Strip

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर