गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 71813.86 ▼ -1.14%
BITCOIN $82885 ▼ -1.51%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बस के रेलवे ट्रैक पर गिरने से चार की मौत, जयपुर -दिल्ली रेल मार्ग बाधित

None • 2023-11-06 11:00:09
बस के रेलवे ट्रैक पर गिरने से चार की मौत, जयपुर -दिल्ली रेल मार्ग बाधित

जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) में रविवार देर रात एक यात्री बस पुल से रेलवे ट्रैक पर गिर गई, जिससे दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए वहीं रेलमार्ग भी बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर (Jaipur) मंडल के बांदीकुई-जयपुर रेलखंड (Bandikui-Jaipur Railway Section) के भांकरी-दौसा रेलखंड (Bhankri-Dausa Railway) के मध्य दौसा कलेक्ट्रेट के पास ओवरब्रिज पर देर रात लगभग ढाई बजे बस अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरी ।

हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर (Jaipur) रैफर किया गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हादसे के कारण जयपुर -दिल्ली रेल मार्ग (Jaipur-Delhi rail route) बाधित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण (Shashi Kiran) ने बताया कि इससे रेलमार्ग का अप एवं डाउन ट्रैक बाधित हुए। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर जयपुर (Jaipur) से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की गई। रेल प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे । रोड क्रेन की मदद से प्रातः 04.45 बजे यात्री बस को हटाया तथा रेलवे ट्रैक को क्लियर किया।

उन्होंने बताया कि सुबह 05.05 बजे रेलवे ट्रैक को रेल संचालन के खोल दिया गया। उन्होंने बताया इस कारण गाड़ी संख्या 12957 , अहमदाबाद-नई दिल्ली रेल सेवा (Ahmedabad-New Delhi train service) एवं गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती रेल सेवा (Daulatpur Chowk-Sabarmati Rail Service) प्रभावित हुई।

https://shahtimesnews.com/yogi-blames-congress-for-delay-in-construction-of-ram-temple-in-ayodhya

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर