गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रोड एक्सीडेंट में चार की मौत, एक घायल

None 2023-12-18 15:42:22
रोड एक्सीडेंट में चार की मौत, एक घायल

नासिक। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में तेज रफ्तार टेम्पो एक कार से टकरा कर पलट गयी, जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।

यह दुर्घटना सोमवार सुबह अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के संगमनेर तालुका (Sangamner Taluka) के चंदनापुरी शिवार (Chandnapuri Shivar) में पुणे-नासिक राजमार्ग (Pune-Nashik Highway) पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनील दिनकर धरणकर (65, निवासी सुभाष रोड, अकोले), आशा धरनकर (42) ओजस्वी धरणकर (2 वर्ष) और अभय विशाल के रूप में हुई है जबकि अस्मिता अभय विशाल घायल हो गयीं।

सुनील अपने परिवार के साथ टोयोटा कार से पुणे (Pune) से अकोले आ रहा था। इसी बीच चंदनपुरी शिवार (Chandnapuri Shivar) पहुंचने के बाद पुणे से नासिक (Nashik) की ओर जा रही टेम्पो, टोयोटा कार से टकरा गई और पलट गई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इससे सुनील (65, निवासी सुभाष रोड, अकोले), आशा धरणकर, ओजस्वी धरणकर और अभय विशाल कार के नीचे फंस गये। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात रुक गया। चीख-पुकार मचने पर चंदनपुरी के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।

कार में सवार घायलों को संगमनेर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। घायलों में एक अस्मिता अभय विशाल हादसे में बच गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी सोमनाथ वाघचौरे, तालुका पुलिस निरीक्षक धुमने और राजमार्ग पुलिस मौके पर पहुंची।

https://shahtimesnews.com/auction-of-players-for-the-next-season-of-ipl-in-dubai/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर