गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फेसबुक पर लाइव धमकाने के मामले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

None 2023-10-24 15:30:04
फेसबुक पर लाइव धमकाने के मामले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

महोबा । उत्तर प्रदेश (UP) के महोबा (Mahoba) में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाते समय बंदी के फेसबुक पर लाइव (Facebook Live) आकर धमकाने की घटना में दोषी एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि महोबा उप कारागार (Mahoba Sub Jail) में निरुद्ध बंदी लोकेंद्र सिंह (Lokendra Singh) उर्फ कारतूस यादव को हमीरपुर (Hamirpur) में एक मुकदमे में पेशी के लिए 21 अक्टूबर को पुलिस के वज्र वाहन में भेजा गया था। इस वाहन में बंदी की अभिरक्षा के लिए पुलिस लाइन से एक दरोगा और तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि हमीरपुर (Hamirpur) तक आवागमन के दौरान बंदी लोकेंद्र ने अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव आकर विपक्षियों को गाली गलौज करते हुए धमकियां दी। अभियुक्त लोकेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे की खासी किरकिरी हुई।

https://twitter.com/mahobapolice/status/1716476336498479374?t=zoXgWAxuucEw4lwaV0nAJQ&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो के मद्देनजर प्रकरण में संबंधित पुलिस कर्मियों काे प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए ड्यूटी में लगाए गए उप निरीक्षक शशांक देव शुक्ला, आरक्षी अरविंद आर्या, कौशलेंद्र मिश्रा व कमलेश कुमार को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जबकि अभियुक्त लोकेंद्र यादव के खिलाफ महोबा सदर कोतवाली में आईपीसी की धारा 507 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एएसपी ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए है। इसका पता लगाया जा रहा है कि बंदी को फ़ोन किसने उपलब्ध कराया।

https://shahtimesnews.com/manna-deys-aye-mere-pyare-vatan-aye-mere-bichde-chaman-still-brings-tears-to-the-eyes/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर