इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) में बुधवार को सरकारी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुए संघर्ष में चार सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए।
आर्मी की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने यहां जारी बयान में कहा कि यह चित्राल जिले में आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा (Pakistan-Afghanistan Border) के करीब दो सैन्य चौकियों पर हमले से यह संघर्ष हुआ।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों (terrorists) को भारी नुकसान पहुंचाया है और सुरक्षाबलों ने संघर्ष में बचे हुए आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की तलाशी अभियान शुरु किया है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।