गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत, NDRF का राहत अभियान जारी

None 2025-04-19 10:14:43
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत, NDRF का राहत अभियान जारी

दिल्ली के मुस्तफाबाद में शुक्रवार रात एक चार मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत और 15 से अधिक घायल हो गए। NDRF और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है। 18 लोगों को अब तक मलबे से निकाला गया है।


नई दिल्ली (Shah Times)। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में करीब दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे।

NDRF की टीम राहत कार्य में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 18 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अभी भी 10 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं

स्थानीय लोग भी कर रहे मदद

इस आपदा की घड़ी में स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। कई लोग रात से ही मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। एक चश्मदीद ने बताया, "मैंने खुद कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। अब भी कई लोग अंदर दबे हुए हैं, हम लगातार कोशिश कर रहे हैं।"

इमारत में रह रहे थे 3-4 परिवार

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह इमारत चार मंजिला थी, जिसमें तीन से चार परिवार रहते थे। इनमें किरायेदार और मकान मालिक दोनों शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह इमारत जर्जर हालत में थी और मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया।

प्रशासन की कार्रवाई और जांच शुरू

फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत के गिरने की असल वजह क्या रही। साथ ही, घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • दिल्ली इमारत गिरने की घटना
  • मुस्तफाबाद हादसा
  • इमारत गिरने से मौत
  • NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन
  • दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़
  • इमारत हादसा 2025

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर